Thursday, February 26, 2026
Homeकरौलीआगजनी से पीड़ितों से मिले करौली विधायक, घटना-स्थल का किया मौका मुआयना।

आगजनी से पीड़ितों से मिले करौली विधायक, घटना-स्थल का किया मौका मुआयना।

मूकनायक, अजीम खान चिनायटा 

राजस्थान, करौली, हिंडौन

 करौली/ विधान सभा की ग्राम पंचायत खीप का पुरा के सामरे का पुरा में अनेक घरो में भीषण दाह की दुर्घटना में समस्त गृहस्थी भस्मसात हो गई। 

यह आकस्मिक आपदा उनके लिए अत्यन्त वेदनापूर्ण एवं असह्य है।

करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने स्थानीय प्रशासन के साथ घटनास्थल का अवलोकन किया तथा पीड़ित परिवार को जीवनोपयोगी आवश्यकताएं तत्काल उपलब्ध कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया साथ ही, जिला कलक्टर से संवाद स्थापित कर राज्य सरकार द्वारा नियत क्षतिपूर्ति राशि को शीघ्रातिशीघ्र स्वीकृत कराने के निर्देश प्रदान किए हैं  एवं करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने  25 पीड़ित परिवारों 10-10 हजार रु प्रति परिवार को 2.50 लाख रू. नगद सहयोग राशि प्रदान की एवं 1 लाख रू खीप का पुरा सरपंच बबलू जाटव ने सहयोग राशि दी l 

मैं इस विषम संकट की घड़ी में सम्पूर्ण आत्मीयता साथ पीड़ित परिवार के साथ खड़ा हूं।

 इस दौरान  शेरपुर उप तहसील नायव तहसीलदार गिरधारी लाल गुप्ता, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी ताराचंद जाटव ,खीप का पुरा सरपंच बबलू जाटव, एबीवीपी जिला संयोजक योगेंद्र डागुर शेरपुर सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे l

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments