
मूकनायक राजस्थान बूंदी
जिला ब्यूरो चीफ राकेश कुमार बैरवा
कोटा – दिनांक 19/04/2025 को आल इंडिया एससी एसटी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन कारखाना कोटा कार्यालय पर अम्बेडकर जयंती समारोह सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ बड़ी धूम धाम से मनाया गया । सर्वप्रथम बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की स्टेच्यू पर माल्यार्पण किया गया जिसमें सहायक निर्माण प्रबंधक श्री चरत लाल मीणा, सहायक निर्माण प्रबंधक इलेक्ट्रिकल श्री नीरज खरे , ज़ोनल अध्यक्ष श्री विशम्बर सिंह, केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री शंकर लाल मीणा, आल इंडिया एससी एसटी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन कारखाना अध्यक्ष विजय कुमार मीना, सचिव श्री कृष्ण बैरवा, कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार भारतीय, मजदूर संघ, एम्पलाइज यूनियन , ओबीसी एसोशिएशन , कर्मचारी परिषद के पदाधिकारियों सहित, कोटा मंडल अध्यक्ष श्री नैम सिंह, सचिव अभय सिंह मीना एवं कार्यकारिणी, तथा बैरवा समाज , रैगर समाज, क्षत्रिय खंगार समाज,मीणा समाज के अध्यक्ष/सचिव, आल इंडिया एससी एसटी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन कारखाना कोटा के पदाधिकारी ताराचंद, श्री किशन, मुकेश कुमार मीना, राम करन रैगर, , हंसराज पंकज, गगन बैरवा, महेंद्र बैरवा, शिशुपाल सिंह, कुंज बिहारी, दीपक कुमार, राजेश बैरवा, बलवंत सिंह, राजेश निनामा सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं बच्चे, रेलवे कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम पश्चात सभी ने भीम भोज का आनंद लिया।

