मूकनायक जिला रिपोर्टर सतीश कुमार बौद्ध अलवर
दि. बुद्धिष्ट सोसायटी आफ इंडिया भारतीय बौद्ध महासभा राजस्थान (दक्षिण) कार्यकारिणी की मीटिंग दिनांक 6 अप्रैल 2025 को कबीर आश्रम स्टेशन रोड हिंडौन सिटी करौली में रखी गई। जिसमें बौद्ध परंपरा अनुसार तथागत बुद्ध और बोधिसत्व बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी एवं कबीर जी के छायाचित्रों पर मोमबत्ती प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए एवं सामूहिक रूप से त्रिशरण पंचशील भन्ते दीपरतन द्वारा दिया गया। जिसके बाद जिला अध्यक्ष का चुनाव किया गया जिसमें मान्यवर हरिचरण बौद्ध कैलाश नगर का नाम प्रस्तावित किया गया। जिसको हिंडोन सिटी से जिला करौली के अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। जिला अध्यक्ष जल्द ही जिला कार्यकारिणी का गठन करके प्रदेश अध्यक्ष बौद्धाचार्य पूरणमल बौद्ध को कार्यकारिणी प्रेषित कर शपथ ग्रहण कार्यक्रम रखेंगे।
आज इस मीटिंग में अध्यक्षता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष माननीय लक्ष्मण प्रसाद बौद्ध ने की संचालन मान्यवर मानसिंह बौद्ध पूर्व जिलाध्यक्ष ने की कार्यक्रम में सम्राट अशोक की जयंती मनाई गई। सम्राट अशोक के उपर अपने विचारों के माध्यम से लोगों को बताया। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष ( संस्कार) रामसिंह बौद्ध ने सम्राट अशोक द्वारा निर्मित महाबोधि महाविहार मन्दिर मुक्ति के समर्थन में अपने विचार रखे एवं लोगों को बताया कि एक जुट होकर तन मन धन से सभी अपना सहयोग दे। तभी हम मनुवाद से मुक्त होंगे। मान्यवर शिव सिंह बौद्ध ने समाज में फैली रुढ़िवादी परम्परा पाखंड को खत्म किया जाए तभी हम मनुवाद से मुक्त हो सकते हैं। अपने विचार रखते हुए उपाध्यक्ष विमलेश बौद्ध ने महिलाओं में जागरूकता पैदा करने के लिए प्रतिबद्ध है जो महिलाओं को पाखंड मुक्त कराने के लिए समर्पित रहूंगी। कार्यक्रम में रामधन बौद्ध ने अपने विचार रखे। प्रदेश संघठक चेतराम बौद्ध ने अपने विचार रखे। एवं प्रदेश उपाध्यक्ष पर्यटन प्रचार लक्ष्मण प्रसाद गौतम ने लोगों से को बौद्ध धम्म में तन और मन से समर्पित हो तभी हम बौद्ध बन सकते हैं। संक्षिप्त में अपने विचार रखे।कार्यक्रम के आये हुए सभी को धन्यवाद दिया गया और कार्यक्रम सब्बे सत्ता बोल कर बौद्धाचार्य पूरणमल बौद्ध प्रदेश अध्यक्ष द्वारा किया गया।

