
मूकनायक राजस्थान बूंदी
जिला ब्यूरो चीफ राकेश कुमार बैरवा
बारां, 24 मार्च – आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष कमल बैरवा के कुशल नेतृत्व व भीम आर्मी जिलाध्यक्ष अजय डागर के सानिध्य में जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की गई।ज्ञापन में जिलाध्यक्ष कमल बैरवा ने बताया कि नृसिंहपुरा थाना अटरू की रहने मेघवाल समाज की एक पीडिता अपने मकान पर 9.30 बजे के करीब अकेली थी। उसी समय आरोपी राजवीर मकान में घुस गया और पीडिता के साथ छेडछाड की और पीडिता के कपडे फाड दिए। पीडिता के चिल्लाने पर पहचान वाली दौडकर आई और बीच बचाव किया। आरोपी आपराधिक प्रवृति का है। पीडिता को लगातार धमकियां दी जा रही है। आरोपी के खिलाफ अविलंब मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए। तीन दिन में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई नहीं की गई तो आजाद समाज पार्टी व भीम आर्मी को आंदोलन करने पर मजबूर होना पडेगा। ज्ञापन देने वालों में पीयूष रेगर, राधेश्याम पडाली, बाबूलाल नागर, दिनेश बजरिया, दीपक, प्रदीप, रामनरेश बैरवा, नरेंद्र मीणा, प्रेम मीणा, धर्मवीर, राजकरंता बाई, हंसराज मेघवाल, लोकेश, रविंद्र आदि शामिल रहे।

