Thursday, February 26, 2026
Homeकरौलीशांति पूर्ण तरीके से मनाई होली, मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुम्मे...

शांति पूर्ण तरीके से मनाई होली, मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुम्मे की नमाज की अदा

मूकनायक/राजस्थान/करौली/हिंडौन/सूरौठ

अजीम खान चिनायटा

जटनंगला/ समीपवर्ती क्षेत्र में हिंदू मुस्लिम भाईचारा नजर आया। इस वर्ष रमज़ान माह का दूसरा जुम्मा और होली का त्यौहार एक साथ आया। हिंदू भाईयों ने होली के त्यौहार को शांति पूर्ण तरीके से मनाया वहीं मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रमज़ान माह के दूसरे जुम्मे की नमाज शांति पूर्ण तरीके से अदा की। नायब तहसीलदार गिरधारी लाल व चिनायटा पटवारी अमित डागुर, अजीम खान चिनायटा ने बताया कि शेरपुर क्षेत्र के गांवों में हिंदू मुस्लिम भाईचारा कायम है। लोगों ने रमज़ान माह के दूसरे जुम्मे को व होली के पावन पर्व को आपसी भाईचारे के साथ मनाया। वहीं हाडौली की जुम्मा मस्जिद पर नायब तहसीलदार गिरधारी लाल व चिनायटा पटवारी अमित डागुर मौजूद रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments