Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानएकलव्य विद्यालय के निर्माण कार्य पर लगी रोक हटाने की मांग

एकलव्य विद्यालय के निर्माण कार्य पर लगी रोक हटाने की मांग

मूकनायक/सांचौर/ब्यूरो चीफ/रिडमल राम परमार

सांचौर, 11 मार्च 2025 – भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा के बैनर तले राणा पूंजा युवा संगठन सांचौर द्वारा ग्राम जीतपुरा में राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (स्टाफ क्वार्टर सहित) जसवंतपुरा पर जारी स्थगन आदेश को शीघ्र हटाकर निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी सांचौर को ज्ञापन सौंपा गया।

ग्राम जीतपुरा के खसरा नंबर 22 में कुल 10.7 हेक्टेयर (किस्म बारानी दोयम) भूमि में से 5.00 हेक्टेयर भूमि को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जसवंतपुरा के लिए जिला कलेक्टर के आदेश क्रमांक F12(3)(38)राज/सार्व/24/3217 दिनांक 29/11/2024 के तहत आवंटित किया गया था।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जसवंतपुरा के प्रधानाचार्य विक्रम सिंह चारण द्वारा प्रेरित कर एसडीएमसी के सदस्यों ने विद्यालय के निर्माण को रोकने के लिए माननीय उच्च न्यायालय जोधपुर से स्थगन आदेश (स्टे) ले लिया। संगठन के पदाधिकारियों ने इसे भील आदिवासी समाज के विकास में बाधा करार देते हुए राज्य सरकार से तुरंत हस्तक्षेप कर निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग की।

इस दौरान ज्ञापन सौंपने वालों में पारसाराम भील (अध्यक्ष, राणा पूंजा युवा संगठन सांचौर), अशोक पढीयार, प्रकाश मकवाना, दलपत गलडाली, महादेवाराम, रघुनाथ गलडाली, हीरा राम टिटोप, दिनेश कुमार, महेंद्र कुमार लियादरा, नितेश कुमार, सावला राम भड़वल, अशोक कुमार भड़वल, प्रकाश कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments