Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानआदिवासी युवक के साथ अमानवीय व्यवहार, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

आदिवासी युवक के साथ अमानवीय व्यवहार, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

मूकनायक/सांचौर/रिडमल राम परमार

सांचोर , 12 मार्च – जोधपुर जिले में आदिवासी युवक हिम्मताराम भील के साथ क्रूरता की हदें पार करते हुए कुछ असामाजिक तत्वों ने न केवल मारपीट की, बल्कि उसके मुंह में पेशाब करने जैसी घिनौनी हरकत कर मानवता को शर्मसार कर दिया। इस घटना को लेकर पीड़ित की ओर से थाना बासनी, जिला जोधपुर में प्रथम सूचना रिपोर्ट संख्या 66/2025 दिनांक 06.03.2025 को दर्ज करवाई गई थी।

एफआईआर में धारा 126(2), 127(2), 115(2), 146, 309(4), BNSS 3(5), 3(1)(a), 3(1)(e), 3(1)(h), 3(1)(r), 3(1)(s), 3(2)(Va) SC/ST एवं 3/4, 16, 17, 18 पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया है। बावजूद इसके, पुलिस द्वारा अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई, जिससे पीड़ित पक्ष में रोष व्याप्त है।

पुलिस की निष्क्रियता के विरोध में आज राणा पूंजा युवा संगठन सांचौर के पदाधिकारियों ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर, सांचौर को माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन ने मांग की कि दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि पीड़ित को न्याय मिल सके।

इस अवसर पर पारसाराम भील (अध्यक्ष, राणा पूंजा युवा संगठन सांचौर), अशोक पढियार (उपाध्यक्ष), प्रकाश कुमार मकवाणा (सांचौर), दलपत कुमार (गरडाली), महादेवा राम (लुणियासर), हिराराम (टिटोप), रूगनाथराम (गरडाली), महेंद्र कुमार (लियादरा), सांवला राम (भड़वल), प्रकाश कुमार (सांचौर), अशोक कुमार (भड़वल), दिनेश कुमार, नितेश कुमार सहित कई समाजजन उपस्थित रहे।

संगठन के पदाधिकारियों ने प्रशासन से मांग की कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही, यह भी सुनिश्चित किया जाए कि इस तरह की अमानवीय घटनाएं भविष्य में दोबारा न हों। यदि जल्द ही गिरफ्तारी नहीं होती है, तो संगठन बड़े आंदोलन की चेतावनी दे चुका है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments