मूकनायक/ राजस्थान/ केकड़ी
नोरतमल कंजर
केकड़ी उपखंड के गांव कादेड़ा कार्यवाहक सरपंच मुकेश कुमार सोनी द्वारा काटे गए कॉलोनी के अवैध पटृटौ को निरस्त किए जाने को लेकर ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया!
ग्राम पंचायत कादेड़ा कार्यवाहक सरपंच मुकेश कुमार सोनी द्वारा ग्राम पंचायत कादेड़ा द्वारा 18 जनवरी 2024 को पद पर कार्यवाहक होने के बाद 30 दिनों के अन्दर ही 100 से अधिक पट्टे जारी कर कृषि भूमि, तालाबी पेटा गैर आबादी भूमि, राजकीय कार्यों हेतु ग्राम पंचायत की आरक्षित खाली पड़ी आबादी भूमि जमीनों के अवैध पट्टे बनाकर बैचान कर सरकार को लाखो की राजकीय राशि का नुकसान किया है।
मुकेश कुमार सोनी ने पद पर कार्यग्रहण करते ही नियम 157 के नियमों को ताक में रखकर 30 दिन में ही राजकीय चिकित्सालय कावेडा खसरा संख्या 2012 की बाउंड्री सुदा आबादी की सरकारी जमीन की प्लाट बताकर फर्जी पट्टा बनाने सहित अलाम्बू रोड़ पर तहसील के सामने ग्राम पंचायत कादेड़ा की खाली पड़ी आबादी भूনি खसरा संख्या 4612/1756 पाँच बीघा जमीन पर भूमाफियाओं के साथ मिलकर अवैद्य कालॉनी काटकर पाँच करोड़ की बेसकीमती सरकारी जमीन के पट्टा काटकर बैचान कर दिया। साथ ही अन्य ग्राम पंचायत कादेड़ा की सरकारी जमीनों पर अवेद्य पट्टे बनाकर वैचान कर दिया है। उक्त सभी जगह पर किसी भी तरह कोई निर्माण कार्य नहीं हो रखा है। ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा है कि
मुकेश कुमार सोनी ने अपने सरपंच के कार्यकाल में पंचायतीराज नियम 157 के तहत बनाये गए सभी पट्टो की जाँच करवा कर दोषी जनप्रतिनिधि एवं कार्मिक पर उचित कार्यवाही करते हुए सभी अवैद्य पट्टो को निरस्त निरस्त किया जाए एवं भ्रष्टाचार से मुक्त करवा कर ग्रामीण के साथ न्याय किया जाए !
इस अवसर पर गोकुल चंद्र कंजर,नारायण लाल कंजर,कन्हैया लाल, सोनू पाराशर, प्रधान धाभाई, रतन माली, केशव कुमार,माया देवी कंजर,इंदिरा देवी कंजर,बाली देवी कंजर,विमला देवी कंजर राजी देवी सहित दर्जनों ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर कार्यवाही करने की मांग की गई |

