मूकनायक/ राजस्थान /हिंडौन सिटी
राष्ट्रीय प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा
जाटव समाज का तृतीय सामूहिक विवाह सम्मेलन के आयोजन को लेकर बुधवार को डॉ. बी.आर. अंबेडकर मानव सेवा समिति की बैठक रिटायर्ड जिला शिक्षा अधिकारी ताराचंद जाटव की अध्यक्षता में खरेटा रोड स्थित करसौलिया सभागार में हुई। जिसमें 18 मई को तृतीय सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। साथ ही कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए 25 नए सदस्य नामित किए गए।
अध्यक्ष नेमीचंद जाटव और महामंत्री ओमप्रकाश सुमन ने बताया कि डॉ. बी. आर. अम्बेडकर मानव सेवा समिति हिण्डौन के तत्वावधान में जाटव समाज के तृतीय सामूहिक सम्मेलन की तिथि 18 मई निर्धारित की गई। इसके अलावा स्थान निर्धारित करने को लेकर आगामी बैठक 2 मार्च को स्टेशन रोड स्थित जाटव छात्रावास में आयोजित करने का निर्णय लिया।
बैठक में सर्व सहमति से ताराचंद जाटव, राष्ट्रपति पुरुस्कृत पूरणमल जाटव, समय फौजी, घनश्याम ठेकेदार, रमेश तिवारा, संतराम वर्मा हरिचरण, सुआलाल, रामचरण खुरसठपुरा, कमल ठेकेदार, वेदराम, भगवत, धर्म सिंह, मुकेश भंडारी, ज्ञानसिंह ठेकेदार, रिंकू खेड़ी हैवत, शांतिलाल करसोलिया, मदन मोहन भास्कर, पूरन सिंह, अमर सिंह बाबा, हरिओम, प्रताप सिंह, गंगाराम, लाखन सिंह, रामप्रसाद भूपेश्वर, प्रेमचंद को संरक्षक मंडल में शामिल करने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया।
इस दौरान नवल किशोर, देशराज जाटव, मुरारी लाल जाटव, दिनेश जाटव , विजेंद्र सिंह नागावत, प्रताप सिंह, विमलेश देवी, प्यारेलाल पोहिया, भगवत राम, शिवचरण, सुगर लाल, कुंजी लाल, दयाराम सहित कई दर्जन लोग मौजूद रहे।

