Thursday, February 26, 2026
Homeदेशदैनिक आदतों का परिणाम जीवन पर डालता है प्रभाव

दैनिक आदतों का परिणाम जीवन पर डालता है प्रभाव

मूकनायक/देश
राष्ट्रीय प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा
✍🏻✍🏻
सफलता दैनिक आदतों का परिणाम है, ना कि पूरे जीवन के लिए एक बार में किया हुआ बदलाव। कहते हैं कि जैसे जैसे आपका नाम ऊंचा होता है, वैसे वैसे शांत रहना सीखिए । महात्मा गौतम बुद्ध ने कहा है कि जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से बेहतर स्वयं पर विजय प्राप्त करना है। यदि स्वयं पर विजय प्राप्त कर लिया तो फिर जीत हमेशा तुम्हारी होगी। इसे तुमसे कोई नहीं छीन सकता।
शांत दिमाग लाइफ में किसी भी चुनौती के खिलाफ लडने के लिए सबसे बड़ा हथियार है । गौतम बुद्ध कहते हैं कि व्यक्ति कभी भी बुराई से बुराई को खत्म नहीं कर सकता है। इसे खत्म करने के लिए व्यक्ति को प्रेम का सहारा लेना पड़ता है। प्रेम से दुनिया की हर बड़ी चीजों को जीता जा सकता है। इसलिए अपनी आवाज सीमित रखिए क्योंकि आवाज हमेशा सिक्के ही करते हैं, नोटों को कभी बजते नहीं देखा ।
लेखक
बिरदी चंद गोठवाल, नारनौल
प्रदेश प्रभारी मूकनायक, हरियाणा

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments