Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानपीएम श्री विद्यालय सरनाऊ में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित

पीएम श्री विद्यालय सरनाऊ में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित

मूकनायक/राजस्थान/सांचौर/रिडमल राम परमार

सरनाऊ। शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार स्थानीय पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सरनाऊ में सोमवार, 3 फरवरी को प्रार्थना सभा के दौरान सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी भंवरलाल बिश्नोई विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विद्यालय प्राचार्य दिनेश कुमार पुरोहित ने बताया कि ‘शिक्षा संग नवाचार’ अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों को शारीरिक व मानसिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया। विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने मंत्रोच्चार के साथ सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार किया और इसके लाभों को अनुभव किया।

मुख्य शिक्षा अधिकारी भंवरलाल बिश्नोई ने कहा कि सूर्य नमस्कार न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि विद्यार्थियों में ऊर्जा, एकाग्रता और आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को प्रतिदिन योग एवं सूर्य नमस्कार को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए, जिससे उनका मानसिक व शारीरिक विकास हो सके।

कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर व्याख्याता सीमा चौधरी, नरेंद्र कुमार, शिक्षक गणपतलाल, सुमित्रा देवी सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments