Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानराजकीय विद्यालय सरनाऊ की होनहार छात्रा को मिला निःशुल्क टेबलेट

राजकीय विद्यालय सरनाऊ की होनहार छात्रा को मिला निःशुल्क टेबलेट

मूकनायक/सांचौर/रिडमलराम परमार

सरनाऊ। राज्य सरकार की निःशुल्क टेबलेट वितरण योजना के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सरनाऊ की छात्रा सैजल गुलसर/दिनेश कुमार को टेबलेट प्रदान किया गया। यह टेबलेट गत वर्ष बोर्ड परीक्षा में कक्षा 10 की टॉपर रहने के उपलक्ष्य में दिया गया है।

सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ना और उन्हें आधुनिक तकनीकी संसाधनों से सशक्त बनाना है। विद्यालय प्रशासन और शिक्षकों ने छात्रा की उपलब्धि की सराहना करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments