मूकनायक/राजस्थान/पाली
ब्यूरो चीफ प्रमुख मदनलाल सारंगवास
एनडीपीएस एक्ट में 10 महिने से फरार दो तस्कर गिरफ्तार एक से डेढ़ किलो अफीम दूध और दुसरे से 44 किलो डोडा पोस्त जब्त किया था। स्वरुपगंज पुलिस ने रविवार को एनडीपीएस एक्ट के तहत दस महिने से फरार चल रहे दो बड़े मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में चित्तौड़गढ़ निवासी रामबख्श उर्फ बक्सा अफीम दूध का सप्लायर है जबकि दूसरा आरोपी गोटू लाल पुत्र डालचंद डोडा पोस्त का सप्लायर है। थाना अधिकारी कमल सिंह राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोपहर करीब 1:00 बजे दोनों आरोपियों को उनके संभावित ठिकानों से गिरफ्तार किया पिछले साल से पिडंवाड़ा पुलिस ने एक कार से डेढ़ किलो अफीम का दूध बरामद कर जैसलमेर निवासी भगाराम को गिरफ्तार किया था जांच में पता चला कि यह अफीम का दूध रामबख्श ने सप्लाई किया था। इसी तरह 13 जनवरी 2023 को पिडंवाड़ा पुलिस ने एक कार से 44 किलो डोडा पोस्त बरामद कर बाड़मेर निवासी मोहन लाल को गिरफ्तार किया था बाद में वरिष्ठ अधिकारीयों के निर्देश पर इस मामले की जांच स्वरुपगंज पुलिस को सौंपी गई जांच में गोटू लाल का नाम डोडा पोस्त सप्लायर के रुप में सामने आया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों की मेडिकल जांच करवाई है। और सोमवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। दोनों आरोपी पिछले 10 महिने से फरार चल रहे थे।

