Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानदक्षता आधरित आकलन टेस्ट को लेकर विद्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण, विद्यार्थियों...

दक्षता आधरित आकलन टेस्ट को लेकर विद्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण, विद्यार्थियों का निरंतर अभ्यास से होगा शिक्षा में निखार : बिश्नोई

मूकनायक/ राजस्थान/सांचौर
राष्ट्रीय प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा

सांचौर शिक्षा विभाग आधारित कक्षा प्रथम से अष्टम के विद्यार्थियों के तीन विषय आधारित पूर्णता को लेकर मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान की पालना में विद्यालयों का मासिक अवलोकन की कड़ी में पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कविता बिश्नोई द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय उमा की ढाणी अगार का आकस्मिक निरक्षण किया गया।
स्थानीय विद्यालय के अध्यापक पीरचंद चितारा ने बताया की निरक्षण के दौरान पोर्टफोलियो फाइल,उपस्थिति रजिस्टर, एमडीएम,दुग्ध वितरण ,क्लास वार बालको की शैक्षिक स्थिति मय वर्क बुक जांच स्थिति,लाइब्रेरी पुस्तक वितरण रजिस्टर,शाला दर्पण शिक्षक एप, पौधों की नामांकन अनुसार जिओ टैगिंग, खाद्यान की संधारण स्थिति,भोजन मेन्यू, कृष्णा भोग से लाभान्वित विद्यार्थी एवम भामाशाह सहयोग, टैंक,टॉयलेट की सफाई मय तारीख इंद्राज की स्थिति के बारे में विभागीय निर्देशों की पालना से अवगत करवा कर शाला दर्पण के विभिन्न ऑनलाइन कार्यों की स्थिति के बारे में जानकारी ली गई।
विद्यालय में गुणवत्ता युक्त बेहतर शैक्षिक माहौल बनाने एवं गणतंत्र दिवस आयोजन पूर्व अभ्यास के बारे में अध्यापकों को निर्देश दिए गए।
व्यवस्थाओ को जांचने के बाद संतोषजनक स्तर पाया गया ।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक भरत कुमार सैन द्वारा अवलोकन अधिकारी कविता बिश्नोई पी.ई.ई.ओ को विजिट करने के लिए आभार व्यक्त किया गया।
विद्यालय स्टाफ के साथ विद्यार्थी उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments