मूकनायक/राजस्थान/पाली
ब्यूरो चीफ प्रमुख मदनलाल सारंगवास
पाली में महिला पर सांड ने किया हमला उठाकर पटका एक हाथ फ्रेक्चर हुआ दांत भी टूटे बांगड़ हास्पिटल मे इलाज जारी।पाली एक महिला की उम्र 45 साल की महिला पर सांड ने हमला कर दिया। महिला को उठाकर पटका जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई हादसे में महिला का एक हाथ फ्रेक्चर हो गया वंहा 2 दांत टूट गऐ आसपास के लोगों ने बचाया और एम्बुलेंस से इलाज के लिए पाली के बांगड़ हास्पिटल लेकर पहुंचे जहां फिलहाल इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार पाली शहर के इंद्रा काॅलोनी विस्तार में रहने वाली शमीम बानो उम्र 45 वर्ष पत्नी गुल्फान खान मंगलवार को रामसिया गांव में गई हुई थी इस दौरान अचानक आऐ एक सांड ने उसे उठाकर पलट दिया हादसे मे वह मुंह के बल गिरी इससे उसका एक हाथ फ्रेक्चर हो गया हादसे में महिला के जगह -जगह शरीर पर चोटें आई है।महिला के पति की मौत हो चुकी है एसे में घटना की जानकारी मिलने पर उसके पड़ोसी हास्पिटल पंहुचे और स्वास्थ्य को लेकर जानकारी ली। 21/1/2025

