मूकनायक/ राजस्थान/ ब्यावर
तहसील मसूदा भोजराज बैरवा कानपुरा
।ग्राम देवमगरी मे स्थित बिना मुडेर का सार्वजनिक कुआ मवेशियो के लिए परेशानी का सबब बन गया है।जिसके चलते ग्रामीणों ने कुएँ पर मेड बनाए जाने की मांग की।ग्राम देवमगरी के ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम देवमगरी में एक सार्वजनिक कुएँ है। जिसके पास मवेशियों के पानी पीने के लिए खेल्ली कोटा बना गया है।लेकिन कुआ बिना मुडेर के होने से मवेशियों के साथ हादसा होना आम बात है।गत माह मे भी इस कुएं मे गाय एवं बछडे के गिर जाने से बड़ी मक्कशत के बाद दोनों को कुएं से बाहर निकाला गया।जिसमें बछडे की मौत हो गई। कुछ माह पूर्व इस पर लोहे की जाली भी लगाई गई थी।उसके टूटने के बाद इस कुएं की सुध किसी ने भी नहीं ली।जिससे पशुपालको के साथ साथ ग्रामीणों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।जिसको लेकर ग्रामीणों ने पंचायत से कुएँ पर सुरक्षा उपाय करने की मांग की है।
।बिना जाली के व बिना मुंडेर के खुला पड़ा हुआ कुआं

