मूकनायक/राजस्थान/जिला ब्यूरो चीफ सांचौर/रिडमल राम परमार
नोहर, हनुमानगढ़। राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील का दो दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन हनुमानगढ़ जिले के नोहर ब्लॉक स्थित रामा मैरिज गार्डन में भव्य रूप से आयोजित हुआ। सम्मेलन के अंतिम दिन महासमिति की बैठक में सर्वसम्मति से जालौर जिले के भैराराम मांजू को प्रदेशाध्यक्ष चुना गया।
महासमिति द्वारा गठित नई कार्यकारिणी में राममूर्ति स्वामी (हनुमानगढ़) को कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष, हरिकृष्ण यादव (जयपुर) को मुख्य महामंत्री, कालूराम खटीक को प्रदेश कोषाध्यक्ष, और चमनाराम देवासी (रानीवाड़ा) को महामंत्री के रूप में मनोनीत किया गया।
सम्मेलन में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं और शैक्षिक सुधारों पर विचार-विमर्श हुआ। प्रमुख मुद्दों में सरकारी विद्यालयों में नामांकन वृद्धि, अंग्रेजी व हिंदी व्याख्याताओं के पदों का सृजन, नियमित डीपीसी, पंचायत शिक्षकों की सेवाओं का स्थायीकरण, कुक-कम-हेल्पर के मानदेय में वृद्धि, और वेतन विसंगतियों का समाधान शामिल था। सभी प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजे गए।
जालौर और सांचौर जिलों से 100 से अधिक शिक्षकों ने इस सम्मेलन में भाग लिया। जिलाध्यक्ष हरिराम खिलेरी ने सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।
सम्मेलन में जेएनयू दिल्ली के प्रोफेसर डॉ. गंगा सहाय मीणा मुख्य वक्ता रहे। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष केशाराम मेहरा, बैगराज खोथ, और अभिमन्यु भदौरिया ने सम्मेलन में बड़ी संख्या में शिक्षकों की उपस्थिति के लिए आभार प्रकट किया।
सम्मेलन में गोरधनराम बांगड़वा, मोहनलाल पंवार, मोहनलाल बांगड़वा, मनोहरदान चारण, भागीरथ राम खीचड़, झालाराम परिहार, जेताराम परमार, कृष्णकुमार रानीवाड़ा, गंगाराम गोदारा, भागीरथ ढाका, गंगाराम पंवार, भगवानराम काछेला, रमेश भरनावा, जयकिशन चौहान, गोविंद सिंह चारण, नेमीचंद खोरवाल, मेवाराम परमार, केवलाराम हाड़ेतर, हनुमानाराम सरनाऊ, विरधाराम, रामकिशन, दिनेश कपासिया, ओमप्रकाश भरनावा, सुखराम हेमागुड़ा, सत्यनारायण चारण, रामेश्वरलाल धोर, चंपालाल बोथरा, राजू राम गोदारा, महावीर दायमा, हीराराम सियोल, शंकरलाल बोराणा, घनश्याम सुथार, ताराराम चौधरी, गजराम बिश्नोई, लीलाराम बावरी, दौलताराम मेघवाल, कैलाश चौधरी, कंवरलाल परमार, व अन्य सैकड़ों शिक्षकों ने सम्मेलन में भाग लिया।
यह सम्मेलन शिक्षक समुदाय के हितों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णयों का साक्षी बना।

