मूकनायक/देश
राष्ट्रीय प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा
✍🏻✍🏻
अहंकार से भरा हुआ व्यक्ति चाहे जितनी सफलता हासिल कर ले, वह समाज से कभी भी सच्चा सम्मान और स्नेह हासिल नहीं पा सकता, जबकि विनम्रता से ना केवल व्यक्ति की छवि सुधरती है, बल्कि यह व्यक्ति का आत्मविश्वास भी प्रदान करती है क्योंकि विनम्रता एक ऐसा गुण है जो व्यक्ति को पवित्र करता है और उसके व्यक्तित्व को भी निखारता है ।
विनम्रता हमें अपनी गलतियों को स्वीकारने और सुधारने के लिए प्रेरित भी करता है। जो व्यक्ति हर किसी से कुछ ना कुछ सिखने का प्रयास करता है, उस व्यक्ति में स्वत: विनम्रता व स्नेह की भावना आ जाती है और ऐसा व्यक्ति सोच व आचरण से सभी के दिलों में जगह बना लेता है । इसलिए अपने व्यवहार और सोच में सुधार करने के साथ साथ दूसरों को सुनने व समझने का प्रयास करना ही हितकारी है ।
लेखक
बिरदीचंद गोठवाल, नारनौल
प्रदेश प्रभारी मूकनायक, हरियाणा

