Thursday, February 26, 2026
Homeभरतपुरचक धरसोनी युवा परिवर्तन मंच ने युवाओं के भविष्य को दिया नया...

चक धरसोनी युवा परिवर्तन मंच ने युवाओं के भविष्य को दिया नया प्लेटफार्म, डॉ. बी आर अंबेडकर लाइब्रेरी खोलने की बनी सहमति

मूकनायक
वैर (राजवीर सिंह)

उपखण्ड की ग्राम पंचायत चकधरसोनी के गांव आजादपुरा, नगला पचौरा, नगला चरणदास नगला खरबेरा के युवा परिवर्तन मंच ने युवाओं के भविष्य कामयाब बनाने के लिए डॉ बीआर अंबेडकर लाइब्रेरी खोलने के लिए सहमति बनाकर युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए नया प्लेटफॉर्म देकर समाज को शिक्षा के क्षेत्र में जागृति लाने के लिए बड़ी सौगात दी है। गौरतलब है कि 12 जनवरी 2024 रविवार युवा दिवस पर युवा परिवर्तन मंच ने लोकेंद्र पचौरा, नीरज पचौरा, जय सिंह गुरूजी, करन सिंह पचौरा,मनोज खरबेरा, सत्येंद्र (रेल्वे टेक्नीशियन) गज्जो सिंह कंपाउडर, मोहर सिंह मृगेष,गौरव,लखन वेदवाल के नेतृत्व में चकधरसोनी में स्थित बाबा चरणदास मंदिर पर डॉ बीआर अंबेडकर लाइब्रेरी खोलने को लेकर कमेटी का आयोजन किया गया। कमेटी में लाइब्रेरी खोलने के लिए सहमति बनी की चारो गावों के किसी दो गांव में सार्वजनिक सामुदायिक भवनों में लाइब्रेरी खोली जाएगी। लाइब्रेरी खोलने में लगने वाली लागत व्यय के लिए चारो गावों के सभी सरकारी कर्मचारीयों से 3100 रुपए, एवं सेवानिवृत कर्मचारियों से 2100 रुपए चंदा के रूप में राशि एकत्रित की जाएगी। इसके अलावा भामाशाह, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि, अपनी स्वेच्छा से दान राशि युवाओं के भविष्य को निर्माण करने वाली लाइब्रेरी को दान कर सकते हैं। बाबा चरणदास मंदिर पर आयोजित सभा ने कमेटी के सदस्यों द्वारा बनाई गई बच्चों के भविष्य सुनिश्चित करने के लिए लाइब्रेरी की इस नई सोच और नई दिशा को अच्छी पहल बताते हुए भूरी भूरी प्रशंसा की। इस मौके पर विजेंद्र सिंह आजादपुरा पंचायत समिति प्रतिनिधि,बृज मोहन पूर्व उप सरपंच, बृजलाल अध्यापक, राम सिंह उपसरपंच प्रतिनिधि, नवलसिंह,राहुल आजादपुरा,बीरबल नंबरदार,बच्चूसिंह,रेवती प्रसाद रिटायर्ड गिरदावर, महेश मेंबर, अमर सिंह, पवन सिंह,लहरी, पुष्पेंद्र पचौरा, खेलेंद्र मदेरणा, सतीश दिवाकर,पवन बन्नी, पवन कल्ली,सूरज,महेंद्र,नेमी, सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments