दिल्ली। लोकसभा में पेश होने जा रहे परिसीमन (द्वितीय) विधेयक, 2026 में जम्मू-कश्मीर को लेकर एक बेहद बड़ा प्रावधान जोड़ा गया है। इस नए विधेयक के अनुसार, जम्मू-कश्मीर का जो हिस्सा अभी पाकिस्तान के कब्जे में है, वहां से कब्जा समाप्त होने के बाद उस क्षेत्र की विधानसभा सीटों का नए सिरे से परिसीमन किया जाएगा।
इस बात को ऐसे समझा जा सकता है कि इस विधेयक की धारा 3(4) कहती है कि जब यह इलाका पाकिस्तान के कब्जे से मुक्त हो जाएगा, तब चुनाव आयोग खुद एक परिसीमन आयोग की तरह काम करेगा और वहां की विधानसभा सीटों का निर्धारण करेगा। हालांकि, यह नियम पूरी तरह से इस शर्त पर टिका है कि वह क्षेत्र कब्जे से आजाद हो।बड़ी और खास बात यह है कि इस विधेयक में कहीं भी ‘पीओके’ शब्द नहीं लिखा गया है।
इसकी जगह आधिकारिक रूप से ‘पाकिस्तान के कब्जे में आने वाला क्षेत्र’ शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। इस विधेयक में और बड़ी बात यह है कि जम्मू-कश्मीर के अन्य हिस्सों और देश के बाकी राज्यों में परिसीमन के लिए एक अलग आयोग बनेगा, जिसकी अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा या रिटायर्ड जज करेंगे।

