बतौर मुख्यातिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर कौल सिंह हुए उपस्तिथ |
ठाकुर दास भारती मंडी | रावमापा नगवाई का वार्षिक पारितोषिक पुरस्कार वितरण समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया | पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ नेता ठाकुर कौल सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की मुख्यातिथि द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वल्लित कर की गई |
पाठशाला के छात्र व छात्राओं ने कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम कि शुरुआत सरस्वती वंदना से करते हुए कई हिमांचली पहाड़ी व हिंदी गानों पर नृत्य आदि पेश कर सभी को मन्त्रमुग्ध किया
पाठशाला के प्रधानाचार्य रमेश कुमार ने पाठशाला की वार्षिक रिपोर्ट पेश की व मुख्यातिथि का स्वागत किया प्रधानाचार्य रमेश कुमार ने वर्ष भर की गतिविधि पर आधारित रिपोर्ट पेश की और साथ ही पाठशाला में विज्ञान संकाय हेतु लैब रूम, और परीक्षा हॉल की मांग भी रखी | वही पाठशाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कृष्ण लाल ने भी ऍबे विचार रखें और पाठशाला में शौचालय की कमी को देखते हुए शौचालय निर्माण की मांग भी रखी |
अपने मुख्यातिथ्य संबोधन में मुख्यातिथि ठाकुर कौल सिंह ने बच्चों को शैक्षणिक गतिविधि के साथ साथ खेलकूद प्रतियोगिता में भी भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया साथ ही अविभावकों से भी बच्चों की दैनिक गतिविधियों पर नियमित ध्यान रखने और उन्हें मोटिवेट करने की अपील की है | अपनी सरकार की उपलब्धि बताते हुए उन्होंने कहा की हमने अपने समय में थोक में विकास कार्य किये है चाहे सड़क सुविधा की बात हो शिक्षा के क्षेत्र में स्कूलों का निर्माण व स्कूलों को स्तरोउन्नत करने का कार्य हो किया है | जबकि पिछले नौ सालों दरंग विधानसभा में में विकास के नाम पर एक ईंट नहीं लग पाई है |
मुख्यातिथि ठाकुर कौल सिंह ने प्रधानाचार्य की मांग पर जल्द ही साइन्स ब्लॉक के लैब रूम निर्माण कार्य हेतु मांग को विभाग व सरकार से प्रथमिकता से करवाने का भरसक प्रयास करूंगा ताकि भविष्य में स्कूल कैंपस में एक अच्छी लैब बनकर तैयार हो सके | उन्होंने कहा की बच्चों को योगा में भी रूचि लेनी चाहिए ताकि बच्चों का सर्वागिंण विकास हो सके |
ठाकुर कौल सिंह ने बच्चों को आगामी परीक्षा के लिए भी शुभकामनायें दी और पूरी मेहनत के साथ जूट जाने का आग्रह किया |
मुख्यातिथि ठाकुर कौल सिंह ने पाठशाला में बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु अपनी ऐछिक निधि से 10000 रुपये तथा योगा के लिए सानवी को 500 रूपये दिए साथ ही स्कूल में शौचालय के लिए 150000 की धनराशि देने की घोषणा की |
मुख्यातिथि ने पाठशाला में सालभर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया |
पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में पाठशाला में वर्ष भर में बच्चों द्वारा अर्जित की गई उपलब्धि के आधार पर कक्षा में सर्वधिक उपस्तिथि के लिए दिव्यांश, रचना, सैजल, भाविक, करिशमा,नव्या,गुंजन, आयुषी, समईया, अनुशिका, मुस्कान, नव्या, कृतिक, खुशप्रीत, लवन्या, भावना, निशा, हितेश, सारिका,को पुरस्कृत किया गया |
बेडमिंटन के लिए मोक्ष दत्त, कृतिक, सक्षम, कार्तिक, को पुरस्कृत किया जबकि कबड्डी में चन्द्रिका को पुरस्कृत किया | शतरंज में कृष्णा को पुरस्कृत किया गया | जबकि योगा में करन, गौरव,सात्विक, कृतिक, सानवी, निशा, राधिका, अम्बिका,स्वेता, पल्ल्वी, अनन्या, हिमानी, यशिका, दिव्यांश, आदित्य, जैनित, हितेशवर, स्वस्तिक,को नवाजा गया | साथ ही खोखो में बेहतर प्रदर्शन के लिए स्वेता, साक्षी, पलक, नितिन, कमल किशोर, हरिकृष्ण, मोहित, दिव्यांश, हसन, अभिनव, आरव, दक्ष, हितेश्वर, अंडर -14 वर्ग तथा अर्जुन, हिमांशु, आयुष, मितुल, काव्यांश, विवेक, कुणाल, कार्तिक, सात्विक, चन्दन, गगन कुमार, चांदनी, सुनाक्षी को अंडर-19 वर्ग में पुरस्कृत किया गया |
वॉलीबाल के लिए काव्यांश, मोक्ष, करन, गौरव, कृष्णा, सारिका, कुणाल, अर्जुन, मोक्ष दत, कार्तिक, हिमांशु, मितुल, सात्विक, सूरज ठाकुर को इनाम मिला |
शैक्षणिक गतिविधि के लिए कला संकाय में निशा, तृषा, पल्ल्वी, कक्षा 10+1 तथा लोहितया, लक्ष्य ठाकुर, सुहाना,कक्षा 10+2 से पुरस्कृत किया गया |
वाणिज्य संकाय में हितेश ठाकुर, हर्षिता तानेश्वर कक्षा 10+1 तथा लक्षिता, तनु कुमारी, रोहिणी कौशल कक्षा 10+2 से पुरस्कृत किया गया वहीं विज्ञान संकाय में निकुंज, सुरुचि, सक्षम ठाकुर, कक्षा 10+1 तथा सिमरन, आरुषि, स्नेहा कक्षा 10+2 को पुरस्कृत किया गया |
भाषण प्रतियोगिता में प्रदर्शन के लिए जीनत हयात, नव्या, को पुरुस्कृत किया गया | स्लोगन राटिंग मे अक्षिता (इंदिरा हाउस) को पुरस्कृत किया गया जबकि चित्रकला प्रतियोगिता के लिए शगुन (इंदिरा हाउस) तथा बुशारा (पटेल हाउस) को पुरस्कृत किया गया
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के लिए नव्या, जीनत, चांदनी, किंजल, यश को पुरस्कृत किया गया |
इस मौक़े पर मुख्यातिथि के साथ वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता गुलज़ार मुहमद भारती, दामोदर नेगी स्नोर कांग्रेस अध्यक्ष, गोपाल शर्मा जनरल सेक्रेटरी ज़िला कांग्रेस, ज़िला कांग्रेस सलाहकार केशव ठाकुर,भीष्म ठाकुर ज़िला मिडिया प्रभारी, नरेश कुमार कुकू ज़िला जन शिकायत निवारण कमेटी सदस्य,पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत नगवाई श्याम लाल शर्मा, शिल्ह मशोरा पंचायत पूर्व प्रधान नीलमणि शर्मा,वर्तमान प्रधान शिल्ह मशोरा मीना शर्मा, भटवाड़ी पंचयत प्रधान अरुण शर्मा, गुड्डू भंडारी ज़िला सचिव कांग्रेस पार्टी,टकोली पंचायत पूर्व प्रधान सुन्दर ठाकुर, पूर्ण चंद उप प्रधान झिड़ी,तेज राम कौशल दरंग कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस, स्नोर कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रेम ठाकुर,विक्रांत शर्मा स्नोर मिडिया इंचार्ज, नगवाई पंचायत कांग्रेस अध्यक्ष मनसा राम आदि उपस्तिथ रहे |

