संस्थान के स्थानांतरण के आदेश रद्द नहीं तब तक आंदोलन जारी रहेगा -कुशाल भारद्वाज ठाकुर दास भारती मंडी हिमाचल प्रदेश | RCFC बचाओ संघर्ष समिति जोगिंदर नगर की भूख हड़ताल आज 40वें दिन में प्रवेश कर गई। आज भूख हड़ताल पर ग्राम पंचायत ऐहजू के प्रधान बलबीर वर्मा, उप प्रधान संजय भंगालिया तथा नेक राम वालिया तथा संसार चंद भूख हड़ताल पर बैठे। उन्हें पिछले कल की टीम जिनमें संघर्ष समिति के सलाहकार एवं रिटायर्ड डीएसपी ज्ञान चंद ठाकुर, नारायण सिंह थापा, इंद्र सिंह ठाकुर ने आज की टीम को माला पहनाकर अगले 24 घंटे के क्रम को आगे ले जाने की जिम्मेवारी सौंपी। इस अवसर पर संघर्ष समिति के महासचिव रोटेरियन अजय ठाकुर, उपाध्यक्ष कैप्टन लाभ सिंह धरवाल, सचिव कर्म चंद, पान सिंह, शुभ राय धरवाल, डॉक्टर शर्मा तथा संघर्ष समिति के कन्वीनर कुशाल भारद्वाज भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर संघर्ष समिति के महासचिव अजय ठाकुर ने कहा कि जनता का यह एकजुट आंदोलन जरूर रंग लाएगा तथा जोगिंदर नगर का संस्थान जोगिंदर नगर में ही रहेगा। उन्होंने कहा कि संघर्ष समिति के इस आंदोलन में हर दिन नए नए लोग जुड़ रहे हैं और उन्हें पूरी उम्मीद है कि RCFC को सोलन शिफ्ट करने की जो नोटिफिकेशन पहले आई है, उसे रद्द कर किया जाएगा। सरकार के उदासीन एवं नकारात्मक रवैए के खिलाफ जोगिंदर नगर सहित समस्त कांगड़ा, मंडी, चंबा, कुल्लू व लाहौल स्पीति जिलों की जनता में भारी आक्रोश है।
इस मौके पर संघर्ष समिति के सलाहकार ज्ञान चंद ठाकुर ने कहा कि जब तक RCFC को स्थानांतरित करने की नोटिफिकेशन रद्द नहीं की जाती है तब तक जनता का ये आंदोलन जारी रहेगा।उन्होंने कहा कि सत्ता से जुड़े जो नेता इस संघर्ष से दूरी बना रहे हैं, जनता उनको भी सबक सिखाएगी।
इस अवसर पर संघर्ष समिति के संयोजक कुशाल भारद्वाज ने कहा कि शिफ्टिंग की नोटिफिकेशन रद्द करवाने से कम हमें कुछ नहीं चाहिए। इस बात पर संघर्ष समिति और समस्त जनता दृढ़ है।

