Monday, September 28, 2026
Homeहिमाचल प्रदेशपीएम श्री रावमापा पनारसा में U-14 छात्रों की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता...

पीएम श्री रावमापा पनारसा में U-14 छात्रों की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज  | 

प्रतियोगिता के उद्घाटन में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर | 

ठाकुर दास भारती हिमाचल प्रदेश | रावमापा पनारसा में खंड स्तरीय छात्रों की U14 खेलकूद प्रतियोगिता का आज विधिवत आरम्भ पूर्व में रहे स्वास्थ्य,राजस्व एवं विधि मंत्री ठाकुर कौल सिंह द्वारा किया गया | इस मौक़े पर बच्चों द्वारा मार्च पास किया गया जिसमें पनारसा प्रथम जबकि दूसरे स्थान पर रावमापा बालू रही |  कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यातिथि ठाकुर कौल सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन  कर किया पाठशाला की उप प्रधानाचार्य अनीला वर्मा ने मुख्यातिथि को टोपी व मफलर भेंट कर सम्मानित किया 

उप प्रधानाचार्य अनीला वर्मा पीएम श्री रावमापा पनारसा ने अपने संबोधन में आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया और कहा की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कुल 16 पाठशालयों के छात्र भाग लेने पहूँचे है | उन्होंने पाठशाला के छात्रों को फोरलेन पार करने संबंधी कठिनाई के लिए ओवर हेड ब्रिज़ की मांग रखी तथा राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल की का भी प्रस्ताव रखा | 

अपने संबोधन में पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने कहा की 

शिक्षा के साथ साथ खेलों का अपना महत्व है | खेल हमें अनुशासन सिखाता है अच्छा खेलने वाले छात्रों का मान समान होता है | उन्होंने छात्रों को प्रतियोगिता हेतु बधाई दी और अपील की हर खिलाड़ी छात्र अपना बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपना और अपनी पाठशाला का नाम रोशन करेगा |

कौल सिंह ठाकुर ने अपनी सरकार की उपलब्धि बताते हुए कहा की हमने अपनी सरकर के समय कई स्कूलों को शुरू किया और स्कूलों का अपग्रेडेशन किया है| आज स्नोर घाटी में डिग्री कॉलेज भी मेरे प्रयास से हमारी सरकार ने दिया है | | उन्होंने कहा की आज हमें ख़ुशी होती है की स्कूल और कॉलेज में बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे है उन्हें दूर नहीं जाना पड़ता है | मुख्यातिथि ठाकुर कौल सिंह ठाकुर ने कहा की  द्वारा कॉलेज और स्कूल के लिए ओवर ब्रिज़ बारे कहा है जिसकी आवश्यकता को देखते हुए हमने सरकार से मांग का समर्थन करते हुए कार्य को आगे बढ़ाया है | जल्द हि उसमें कार्रवाही होगी साथ ही प्रधानाचार्य महोदय ने राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल के लिए भी मांग रखी है | में आश्वासन देता हूँ की जल्द ही माननीय मुख्यामंत्री के समक्ष प्रस्ताव रखूंगा  | उन्होंने कहा की हमारी सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य किया आज हम शिक्षा के क्षेत्र में तीसरे स्थान पर है | ठाकुर कौल सिंह ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए अपनी ऐछिक निधि से 10000 रूपये नगद दिए | 

इस मौक़े पर कार्यक्रम में मुख्यातिथि के साथ कृष्ण पाल शर्मा पीसीसी सचिव प्रदेश कांग्रेस पार्टी,केसर ठाकुर प्रधान किग्स,ललित कुमार प्रधान कोटाधार,नरेश कुमार कुक्कू ज़िला जन शिकयत निवारण कमेटी सदस्य, दामोदर नेगी अध्यक्ष स्नोर मंडल, स्कूल प्रबंधन कमेटी अध्यक्ष वीना कश्यप,स्नोर युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनोज ठाकुर, उपाध्यक्ष अभिषेक ठाकुर, स्नोर मंडल उपाध्यक्ष प्रेम ठाकुर, करम चंद भाटिया अध्यक्ष ज़िला अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस, तेज राम कौशल दरंग अनुसूचित जाति अध्यक्ष,कमल चौहान,मीडिया प्रभारी दरंग भीष्म सिंह ठाकुर,विक्रांत शर्मा स्नोर कांग्रेस सोशल मीडिया इंचार्ज पूर्ण चंद उप प्रधान झिड़ी,केशव ठाकुर ज़िला उपाध्यक्ष कांग्रेस, हरीश ठाकुर,अरुण शर्मा प्रधान भटवाड़ी पंचायत आदि उपस्थित रहे | 

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments