Tuesday, September 29, 2026
HomeUncategorizedशासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला नवेगांव में ध्वजारोहण के साथ मनाया गया स्वतंत्रता...

शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला नवेगांव में ध्वजारोहण के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

प्रधानपाठक सत्यप्रकाश गेडाम, शिक्षकों एवं ग्रामीणों ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

संवाददाता सत्यशील गोंडाने बालाघाट

खैरलांजी। शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला नवेगांव (ख.) में 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विधिवत ध्वजारोहण किया गया। विद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं ग्रामवासियों ने राष्ट्रध्वज को सम्मानपूर्वक सलामी दी तथा राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानपाठक सत्यप्रकाश गेडाम, शिक्षक लक्ष्मी लिल्हारे, शिक्षक डुलेश्वरी मडावी सहित विद्यालय परिवार एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों और देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों एवं ग्रामवासियों ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व से अवगत कराते हुए राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, एकता एवं देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संदेश दिया। विद्यार्थियों में भी राष्ट्रीय पर्व को लेकर उत्साह देखने को मिला।

प्रधानपाठक सत्यप्रकाश गेडाम, शिक्षक लक्ष्मी लिल्हारे, शिक्षक डुलेश्वरी मडावी एवं समस्त ग्रामवासियों की ओर से क्षेत्रवासियों को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments