Monday, September 28, 2026
Homeहिमाचल प्रदेशरामपुर बुशहर के सर्वपल्ली बालना में हुआ वृक्षारोपण, ग्रीन सोल्स फाउंडेशन ने...

रामपुर बुशहर के सर्वपल्ली बालना में हुआ वृक्षारोपण, ग्रीन सोल्स फाउंडेशन ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सुषमा पूंटा रोहडू | रामपुर बुशहर: वृक्षारोपण महा अभियान के तहत ग्रीन सोल्स फाउंडेशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरध्यान सिंह के नेतृत्व में सर्वपल्ली बालना में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्रीन सोल्स फाउंडेशन तथा स्टूडेंट फॉर डेवलपमेंट एजुकेशन ट्रस्ट के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सोल्स फाउंडेशन्स के अध्यक्ष गुरध्यान सिंह ने कहा कि पेड़-पौधे हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन देने के साथ ग्लोबल वार्मिंग और प्रदूषण जैसी गंभीर समस्याओं से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पेड़ तापमान को नियंत्रित करने, वर्षा के संतुलन और मिट्टी के कटाव को रोकने में भी अहम योगदान देते हैं।उन्होंने कहा कि जंगल अनेक पशु-पक्षियों और जीव-जंतुओं का प्राकृतिक आश्रय हैं। आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और स्वच्छ भविष्य देने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल भी करनी चाहिए। ग्रीन सोल्स फाउंडेशन की ओर से लोगों से अपील की गई कि जंगलों में आग न लगाएं और वन संपदा की रक्षा करें। जंगलों को सुरक्षित रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर ग्रीन सोल्स फाउंडेशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरध्यान सिंह, सचिव जगमोहन सिंह, कोषाध्यक्ष प्रमिला सिंह, डॉक्यूमेंट राइटर नरेश, अरुण नेगी तथा मानव संसाधन प्रभारी हेमंत कुमार नेगी सहित कोर कमेटी के सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ग्रीन सोल्स फाउंडेशन की कोर कमेटी ने समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments