Monday, September 28, 2026
Homeहिमाचल प्रदेशबहा का सावन मास मेला धूमधाम से सम्पन्न 

बहा का सावन मास मेला धूमधाम से सम्पन्न 

अनुशिका कला मंच के कलाक़ारों ने मचाया धमाल | 

देवता धारक्षा का भजन एलबम का हुआ विमोचन | 

ठाकुर दास भारती मंडी | सावन माह के पावन अवसर पर बाबा बालक नाथ मंदिर बहा में (शाउणी जाच) सावन माह में मेले का आयोजन मेला कमेटी द्वारा किया गया हर वर्ष की भांति  इस बार भी मेले में देवता का खारा निशान तलाहर से लाया बहा मंदिर में जाग होम का आयोजन किया गया देवता के गुरु द्वारा देव बाणी के माध्यम से भक्तजनों को आशीर्वाद दिया गया | तथा देर रात तक भजन कीर्तन का कार्यक्रम चलता रहा 

कार्यक्रम के दूसरे दिन मेले में मुख्यातिथि के रूप में पूर्व एचपीएमसी केवाइस चेयरमेन व पूर्व में भजपा के राज्य उपाध्यक्ष राम सिंह उपस्तिथ रहे कार्यक्रम में उनके साथ उनकी अर्धांगनी पार्षद पुष्पा देवी,पूर्व ज़िला परिषद अध्यक्ष खीरामणि,भूपेंद्र भारद्वाज, पूर्व प्रधान शिल्ह मशोरा नीलमणि शर्मा, उप प्रधान तेज राम कौशल,आदि इस मौक़े पर उनके साथ मौजूद रहे | 

मेला कमेटी के प्रधान अशोक कुमार द्वारा मुख्यतिथि का टोपी व मफलर पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया | मुख्यातिथि ने हिमाचली लोक गायक राज हिमाचली की नई एलबम धराक्षा का विमोचन भी किया | भजन एलबम के लिए देऊलुयों को बधाई दी | 

मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्या आकर्षण अनुशिका कला मंच के कलाक़ारों ने पहाड़ी गानों की कई बेहतरीन प्रस्तुतियाँ दे कर दर्शकों को मन्त्रमुग्ध किया 

वही कार्यक्रम में पहाड़ी लोक गायक राज हिमाचली ने अपने नए भजन देवता धनरक्षा का भजन गाकर लोगों को भक्ति रस में भावविभोर किया | अनुशिका कला मंच के कलाकार सुनील कुमार शर्मा,जीवन चौहान,ओम प्रकाश,जोगिंदर  सिंह ,सनी ,रमेश कुमार ,जोगिंदर  तूफानी ,देव सोनी ,प्रिया ,गुंजन,ने पहाड़ी तराने साजन निकलू बेकार,हाड़े मेरे मामुआ हो,आदि बेहतरीन पहाड़ी गीतों की झड़ी लगाई | 

अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में राम सिंह ने कहा की मेले हमारी संस्कृति को बढ़ावा देते है | मेलों से हम एक दूसरे के रीती रीवाजों का अध्ययन कर सकते है | मुख्यातिथि ने चिट्टे के खिलाफ मेले में उपस्तिथ जनसमूह से भावुक अपील करते हुए कहा की चिट्टे जैसी गंभीर समस्या से हम सभी को मिलजुल कर लड़ना होगा और अपनी नौजवान पीढ़ी को बचाना होगा यह हमारी सामूहिक जिम्मेवारी है | मुख्यातिथि ने मेला कमेटी को मेले के सफल आयोजन हेतु बधाई दी और साथ ही अपनी ऐछिक निधि से मेला कमेटी को मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु 11000 रूपये की धनराशि भेंट की इस मौक़े पर मेला कमेटी प्रधान अशोक कुमार,रूप लाल,दौलत राम,तोत राम,बुद्ध राम,बाला राम, तुले राम,अर्जुन,नितिक, करम सिंह,आदि सदस्य मौजूद रहे | 

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments