मूकनायक/इंद्रसेन गौतम सब जिला ब्यूरो चीफ बस्ती/उत्तर प्रदेश
बस्ती। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बस्ती जनपद में समाजसेवी मनीष मिश्रा के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई ऑडिटोरियम परिसर से शुरू हुई इस तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल हुईं हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ निकली महिलाओं की भारी भीड़ ने पूरे माहौल को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया तिरंगा यात्रा ऑडिटोरियम से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए वापस ऑडिटोरियम परिसर में पहुंचकर समाप्त हुई यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी आकर्षण का केंद्र रही आयोजकों के अनुसार यह बस्ती जनपद में अब तक की सबसे बड़ी तिरंगा यात्राओं में से एक रही जिसमें हजारों महिलाओं ने सहभागिता की कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी मनीष मिश्रा की ओर से महिलाओं को साड़ी का वितरण भी किया गया इस दौरान महिलाओं के सम्मान और आत्मनिर्भरता को लेकर भी कई घोषणाएं की गईं समाजसेवी मनीष मिश्रा ने जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन उपलब्ध कराने का वादा किया ताकि महिलाएं सिलाई का काम शुरू कर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकें मनीष मिश्रा ने कहा कि देश की बेटियों और बहनों का सम्मान तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाना समाज की जिम्मेदारी है उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य केवल राष्ट्रभक्ति का संदेश देना ही नहीं बल्कि समाज के जरूरतमंद लोगों के साथ खड़े होकर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देना भी है भव्य तिरंगा यात्रा और महिला सम्मान कार्यक्रम को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चा रही हजारों महिलाओं की मौजूदगी के बीच आयोजित इस कार्यक्रम ने बस्ती में एक नया रिकॉर्ड कायम करने का दावा किया गया।

