Tuesday, September 29, 2026
HomeUncategorizedनेशनल कराटे चैंपियनशिप में बिलासपुर के पांच खिलाड़ी दिखाएंगे दम

नेशनल कराटे चैंपियनशिप में बिलासपुर के पांच खिलाड़ी दिखाएंगे दम

देशभर के 3000 खिलाड़ियों के बीच छत्तीसगढ़ का करेंगे प्रतिनिधित्व, 7 से 9 अगस्त तक हुगली में होगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता

बिलासपुर। कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया (KAI) के तत्वावधान में 7 से 9 अगस्त तक पश्चिम बंगाल के पियो नगर, हुगली में आयोजित होने वाली नेशनल कराटे चैंपियनशिप में बिलासपुर कराटे अकादमी के पांच प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन हुआ है। प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 3000 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जबकि छत्तीसगढ़ से 52 खिलाड़ियों को प्रतिनिधित्व का अवसर मिला है।

बिलासपुर कराटे अकादमी से बालिका वर्ग में इशिका नेताम (14 वर्ष), वैष्णवी कौशिक (14 वर्ष) और इच्छा नेताम (17 वर्ष) तथा बालक वर्ग में सहजवीर सिंह अरोड़ा (14 वर्ष) एवं आरव जांगड़े (14 वर्ष) राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

खिलाड़ियों के चयन पर छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य रविंद्र सिंह ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की। उन्होंने कहा कि ये खिलाड़ी अपने खेल कौशल से बिलासपुर और छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेंगे।

इस अवसर पर बिलासपुर कराटे अकादमी के कोच ठाकुर कर्ण सिंह, सचिव शिवानी बुधौलिया, सिमरन सिंह अरोड़ा, बबलू केसरवानी, पूनमचंद कौशिक, संदीप मिश्रा, प्रशांत पांडे, दिलीप साहू, संजय देव, संगीत मोइत्रा, राकेश केशरी सहित खिलाड़ियों के अभिभावक एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments