Saturday, July 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमोदी के सांसदी क्षेत्र में शिक्षिका पर 5 साल के बच्चें का...

मोदी के सांसदी क्षेत्र में शिक्षिका पर 5 साल के बच्चें का प्राइवेट पार्ट जलाने का आरोप

यूपी / वाराणसी । लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के अकथा स्थित एक निजी प्ले स्कूल में नर्सरी के छात्र के साथ कथित तौर पर हैरान करने वाली घटना सामने आई है। पांच वर्षीय बच्चें के परिजनों ने स्कूल की शिक्षिका पर प्राइवेट पार्ट जलाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बच्चें ने बाथरूम जाने की अनुमति मांगी थी,लेकिन मना कर दिया गया। बाद में पैंट में पेशाब हो जाने पर शिक्षिका ने उसे कथित रूप से गर्म धारदार वस्तु से दाग दिया। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस ने बच्चें का मेडिकल परीक्षण कराकर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित बच्चें के पिता केशरी जायसवाल ने बताया कि उनका बेटा अस्तित्व जायसवाल अकथा स्थित सेरेन सोनी प्ले स्कूल में नर्सरी का छात्र है। गुरुवार को स्कूल से घर लौटने के बाद वह लगातार दर्द की शिकायत कर रहा था। जब उसकी मां ने जांच की तो प्राइवेट पार्ट पर छाले जैसा निशान दिखाई दिया। पूछने पर बच्चें ने बताया कि उसकी क्लास टीचर प्रीति कुशवाह ने उसे चोट पहुंचाई है।बाथरूम जाने नहीं दिया,पैंट में पेशाब होने पर दी सजा।
परिजनों के अनुसार बच्चें ने बताया कि उसे स्कूल में पेशाब लगी थी। उसने शिक्षिका से बाथरूम जाने की अनुमति मांगी, लेकिन अनुमति नहीं मिली। कुछ देर बाद उससे पैंट में ही पेशाब हो गया। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर शिक्षिका उसे दूसरे कमरे में ले गईं और गैस पर गर्म की गई किसी धारदार वस्तु से उसके प्राइवेट पार्ट को दाग दिया। बच्चें ने यह भी बताया कि उसे दोबारा ऐसा करने पर और गंभीर सजा देने की धमकी दी गई।

शिकायत करने पर सहयोग नहीं मिला,बच्चें के पिता का आरोप है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद उनकी पत्नी ने स्कूल की प्रिंसिपल हेमलता सिंह से फोन पर संपर्क किया,लेकिन उन्हें कोई मदद नहीं मिली। शुक्रवार सुबह जब पूरा परिवार स्कूल पहुंचा और प्रिंसिपल व प्रबंधन से बातचीत की,तब भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला। परिजनों का आरोप है कि उन्हें उल्टा धमकाते हुए कहा गया कि “जो करना है कर लो डरा हुआ है बच्चा,स्कूल जाने से कर रहा इनकार,घटना के बाद बच्चा मानसिक रूप से सहमा हुआ है। परिजनों का कहना है कि वह दोबारा स्कूल जाने को तैयार नहीं है। इसके बाद उन्होंने लालपुर-पांडेयपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments