मूकनायक/ दुर्गेन्द्र सम्राट ब्यूरो प्रभारी बस्ती/ उत्तर प्रदेश
बस्ती। राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अधिवक्ता टीम का गठन किया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल सिंह ने एडवोकेट संदीप गोयल को बस्ती मंडल का मंडल प्रवक्ता तथा एडवोकेट सिकंदर को जनपद बस्ती का जिला प्रवक्ता नियुक्त किया है।
नियुक्ति के अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल सिंह ने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल पत्रकारों को एक मंच पर लाना नहीं बल्कि उनके सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की मजबूती से रक्षा करना भी है उन्होंने बताया कि अधिवक्ता टीम के गठन से पत्रकारों को कानूनी सहायता मिलने के साथ-साथ उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन और अधिक सशक्त होगा।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि एडवोकेट संदीप गोयल और एडवोकेट सिकंदर अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
नवनियुक्त मंडल प्रवक्ता एडवोकेट संदीप गोयल एवं जिला प्रवक्ता एडवोकेट सिकंदर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे उन्होंने भरोसा दिलाया कि पत्रकारों के सम्मान, अधिकारों और संगठन की मजबूती के लिए सदैव सक्रिय रहेंगे।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं पत्रकार साथियों ने दोनों नवनियुक्त प्रवक्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके अनुभव, कार्यशैली और कानूनी ज्ञान से राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ को नई मजबूती मिलेगी।

