
महिला शॉट पुट F57 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया, कहा—शर्मिला की उपलब्धि बेटियों और दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत
रायपुर, 28 जुलाई। राष्ट्रमंडल खेल 2026 (कॉमनवेल्थ गेम्स-2026) में महिला शॉट पुट F57 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय पैरा एथलीट शर्मिला धनखड़ को प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि शर्मिला की यह ऐतिहासिक सफलता पूरे देश के लिए गर्व का विषय है और भारतीय पैरा खेलों की उपलब्धियों में एक नया स्वर्णिम अध्याय जोड़ती है।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपने बधाई संदेश में कहा कि शर्मिला धनखड़ ने अदम्य साहस, कठिन परिश्रम, अनुशासन और अटूट आत्मविश्वास के बल पर यह गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि यह स्वर्ण पदक केवल एक खिलाड़ी की व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि पूरे देश की जीत है, जिसने भारतीय खेल जगत का मान विश्व मंच पर और ऊंचा किया है।
दिव्यांग खिलाड़ियों और बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा
वित्त मंत्री ने कहा कि शर्मिला धनखड़ की सफलता देश की बेटियों और दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का सशक्त उदाहरण है। उनका संघर्ष, समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन यह संदेश देता है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी चुनौती को सफलता में बदला जा सकता है।
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भारतीय खिलाड़ियों का लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन देश की खेल संस्कृति को नई पहचान दिला रहा है। ऐसे खिलाड़ी आने वाली पीढ़ियों को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए प्रेरित करते हैं।
उज्ज्वल भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने शर्मिला धनखड़ को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए पुनः बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वह आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन कर भारत का गौरव बढ़ाती रहेंगी और देश को नई-नई उपलब्धियां दिलाएंगी।
उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की उपलब्धियां केवल पदकों तक सीमित नहीं होतीं, बल्कि वे पूरे समाज में आत्मविश्वास, प्रेरणा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं। शर्मिला धनखड़ की स्वर्णिम सफलता भारतीय खेल जगत के लिए लंबे समय तक प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।

