Tuesday, September 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशराजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर में वन विभाग की मिलीभगत से एक दर्जन...

राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर में वन विभाग की मिलीभगत से एक दर्जन से अधिक आम के पेड़ों की चढ़ी बली।

लखनऊ। सरोजनीनगर तहसील के अंतर्गत पारा कोतवाली क्षेत्र के सदरौना में बड़े पैमाने पर अवैध कटान का मामला सामने आया। सरकारी स्कूल के पास सदरौना से प्रसादी खेड़ा जाने वाले मार्ग पर हरे-भरे आम के पेड़ों की हुई अंधाधुंध कटाई ।

आरोप है कि बिना ट्रांजिट परमिट (टीपी) के बगैर आम के पेडों को काट कर लकड़ियां खुलेआम उठाई जा रही हैं। स्थानीय लोगों ने वन विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों से इसकी शिकायत भी की लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई।

जिसके बाद ग्राम वासियों ने यह भी आरोप लगया कि शायद यह सब सरोजनीनगर रेंज के अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध कटान कराया गया तभी पुलिस को इतने बड़े पैमाने पर हुई कटाई की भनक तक नहीं लगी।

दिनदहाड़े लकड़ियों का परिवहन होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने से नाराजगी है। पर्यावरण संरक्षण के नियमों की खुलेआम अनदेखी किए जाने का आरोप लगाया ।

ग्रामीणों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
अवैध कटान में शामिल लोगों की पहचान कर कार्रवाई की मांग उठी है।वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वालों पर कठोर कार्यवाही हो साथ ही इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

कौशल किशोर
कौशल किशोरhttp://www.mooknayaknews.com
कौशल किशोर मीडिया जगत का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम हैं. वर्तमान में Mooknayak में जिला ब्यूरो चीफ लखनऊ व न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत कौशल को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 6 से अधिक वर्षों का लंबा और समृद्ध अनुभव है. राजनीति, चुनाव, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसी हर प्रमुख बीट पर मजबूत पकड़ रखने वाले कौशल अपनी निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. डिजिटल दौर में वे ट्रेडिशनल जर्नलिज्म के अनुभवों को न्यू-एज मीडिया और SEO स्ट्रेटेजी के साथ जोड़कर खबरों को नया आयाम दे रहे हैं.
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments