Tuesday, September 29, 2026
Homeफिरोजाबादफिरोजाबाद: डेढ़ साल के भतीजे की हत्या में आरोपी को 40 दिन...

फिरोजाबाद: डेढ़ साल के भतीजे की हत्या में आरोपी को 40 दिन में फांसी, कोर्ट का बड़ा फैसला।

मूकनायक न्यूज/ फिरोजाबाद/ उत्तर प्रदेश।

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद की अदालत ने एक दर्दनाक हत्याकांड में त्वरित न्याय की मिसाल पेश की है। शिकोहाबाद की यादव कॉलोनी में एकतरफा प्रेम प्रसंग के चलते डेढ़ वर्षीय मासूम आरव की निर्मम हत्या के दोषी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक को जिला जज ने फांसी की सजा सुनाई है।अभियोजन के अनुसार आरोपी ने मासूम को जमीन पर दे पटका था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। इस जघन्य वारदात के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए केवल 6 दिन में ही कोर्ट में चार्जशीट पेश कर दी थी।मामले की सुनवाई फास्ट-ट्रैक कोर्ट में हुई। कोर्ट ने रिकॉर्ड समय में सुनवाई पूरी करते हुए घटना के 40 दिन के अंदर ही फैसला सुना दिया। जज ने आरोपी को मृत्युदंड का आदेश दिया।कानून विशेषज्ञों का मानना है कि इतनी कम अवधि में आया यह फैसला अपराधियों के लिए कड़ा संदेश है। पुलिस और न्यायपालिका की इस तत्परता की क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments