Tuesday, September 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनेता विपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में अमेठी कांग्रेस का...

नेता विपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में अमेठी कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

उत्तरप्रदेश / अमेठी। लोकसभा सांसद किशोरी लाल शर्मा के निर्देश पर देशव्यापी आंदोलन के तहत अमेठी जिला कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में लगातार दूसरे दिन भी केंद्र सरकार के खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शन किया। बीती रात जिले के विभिन्न गांवों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया

वहीं आज अमेठी जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप सिंघल के नेतृत्व में केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय, गौरीगंज के बाहर सैकड़ों महिलाओं, पुरुषों, युवाओं, छात्रों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले परिवार के सदस्य राहुल गांधी की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है।

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी उठाई। धरने के दौरान पूरे परिसर में “सेवक नहीं, यह कायर है, यह तो जनरल डायर है” तथा “जब-जब मोदी जुल्म करेगा, सत्ता की गलियारों में—चप्पा-चप्पा गूंज उठेगा इंकलाब के नारों से” जैसे नारे लगातार गूंजते रहे।

कई घंटे तक चले इस आंदोलन में बड़ी संख्या में राहगीरों, छात्रों, महिलाओं और आम नागरिकों ने भी सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम के समापन पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र, संविधान और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक संघर्ष निरंतर जारी रखेगी।

कौशल किशोर
कौशल किशोरhttp://www.mooknayaknews.com
कौशल किशोर मीडिया जगत का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम हैं. वर्तमान में Mooknayak में जिला ब्यूरो चीफ लखनऊ व न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत कौशल को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 6 से अधिक वर्षों का लंबा और समृद्ध अनुभव है. राजनीति, चुनाव, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसी हर प्रमुख बीट पर मजबूत पकड़ रखने वाले कौशल अपनी निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. डिजिटल दौर में वे ट्रेडिशनल जर्नलिज्म के अनुभवों को न्यू-एज मीडिया और SEO स्ट्रेटेजी के साथ जोड़कर खबरों को नया आयाम दे रहे हैं.
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments