Tuesday, September 29, 2026
HomeUncategorizedदस दिवसीय अल्फा माइंड शिविर संपन्न, विद्यार्थियों को स्मरण शक्ति एवं व्यक्तित्व...

दस दिवसीय अल्फा माइंड शिविर संपन्न, विद्यार्थियों को स्मरण शक्ति एवं व्यक्तित्व विकास का प्रशिक्षण

भिलाई नगर। ब्राइट कैरियर अबेकस एजुकेशन सेंटर की डायरेक्टर वैशाली वानखेड़े के नेतृत्व में विद्यार्थियों के समग्र विकास के उद्देश्य से दस दिवसीय अल्फा माइंड शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एथनिक साइंस फाउंडेशन एवं महर्षि अरविंद फाउंडेशन के एनर्जी मास्टर ट्रेनरों ने विद्यार्थियों को पंचतत्व शोधन (भूत शुद्धि) क्रिया, एनर्जी साइंस प्रोसेस, रिकॉलिंग प्रोसेस सहित स्मरण शक्ति, अध्ययन कौशल, ज्ञानवर्धन तथा स्वास्थ्य संवर्धन से जुड़े विभिन्न अभ्यासों का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों में एकाग्रता, आत्मविश्वास एवं अध्ययन क्षमता का विकास करना रहा।

शिविर में गगन कुमार जायसवाल, फाल्गुनी साहू, आर्याश, जोशित कुमार सिलगानी, दविद देशमुख, सूर्य किरण निषाद, आयुष्मान, रूपम वानखेड़े सहित अनेक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समापन समारोह में एडवोकेट सुधा वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास, सकारात्मक सोच एवं अनुशासित अध्ययन की प्रेरणा देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उपस्थित अभिभावकों ने आयोजन की सराहना करते हुए एथनिक साइंस फाउंडेशन एवं वैशाली वानखेड़े के प्रति आभार व्यक्त किया।

वैशाली वानखेड़े ने मुख्य अतिथि एवं सभी अभिभावकों के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि बच्चों के व्यक्तित्व विकास, स्मरण शक्ति और अध्ययन क्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से इस प्रकार के शिविर का आयोजन प्रति वर्ष एथनिक साइंस फाउंडेशन के सहयोग से किया जाता है।

कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रभारी प्रशांत कुमार क्षीरसागर ने प्रदान की।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments