Thursday, July 16, 2026
HomeUncategorizedडिक्की छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक संपन्न, वर्ष 2026-27 में छत्तीसगढ़ राज्य...

डिक्की छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक संपन्न, वर्ष 2026-27 में छत्तीसगढ़ राज्य में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के 20,000 नए उद्यमी तैयार करने का लिया संकल्प

डिक्की छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक संपन्न, वर्ष 2026-27 में छत्तीसगढ़ राज्य में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के 20,000 नए उद्यमी तैयार करने का लिया संकल्प

रायपुर, 15 जुलाई 2026।
आज दिनांक 15 जुलाई 2026 को स्काई लाउंज एंड रेस्टोरेंट, वीआईपी रोड, रायपुर में डिक्की (DICCI) छत्तीसगढ़ की एक महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवाओं में उद्यमिता को प्रोत्साहित करने हेतु आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, रणनीति एवं विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में आगामी उद्यमिता प्रोत्साहन कार्यक्रमों के लिए जशपुर, अंबिकापुर, दंतेवाड़ा एवं जगदलपुर सहित राज्य के विभिन्न आदिवासी बाहुल्य जिलों को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्योग व्यापार की स्थापना के लिए प्रेरित एवं मार्गदर्शित किया जाएगा।

बैठक को संबोधित करते हुए डिक्की छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष श्री अभिनव सत्यवंशी ने वर्ष 2026-27 में 20,000 नए उद्यमी तैयार करने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह लक्ष्य शासन, उद्योग जगत एवं विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से चरणबद्ध तरीके से पांचों संभाग के जनपद पंचायतों तक पहुंचकर पूरा किया जाएगा।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि उद्यमिता विकास कार्यक्रमों में नए युग के व्यापार व्यवसाय की जरूरतों और अवसरों से समाज के व्यापारियों उद्यमियों को अवगत कराया जाएगा

साथ ही, नवोदित एवं ऊर्जावान भावी उद्यमियों को आईआईएम जैसे प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थानों में विशेष प्रशिक्षण उपलब्ध कराने तथा उन्हें आधुनिक व्यावसायिक कौशल, नवाचार एवं नेतृत्व विकास से जोड़ने पर भी विशेष जोर दिया गया।

चैम्बर के सदस्यों ने जल्द ही माननीय मुख्यमंत्री जी से मिलके अपनी मांगों और समस्याओं से अवगत कराने की मंशा जाहिर की
बैठक में अध्यक्ष श्री अभिनव सत्यवंशी, उपाध्यक्ष श्री नरेश कुमार बंजारे, श्री देवानंद गेंदले, श्री आशीष पुरेना, श्री जीवन रात्रे, श्री अनिकेत टंडन, श्री मनीष रामटेके, श्री अंकेश बंजारे, श्री किशोर सिदार, श्री शिवप्रसाद अत्री, श्री कौशल बंजारे, श्री ओंकार सोनवानी, श्री विनय पैंकरा, श्री हुकूम सिंह, डॉ. रोहित चंद्रवंशी, श्री शैलेश सिंह, श्री वैभव साय सहित डिक्की छत्तीसगढ़ के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

टीम डिक्की छत्तीसगढ़

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments