भीम आर्मी छत्तीसगढ़ का सदस्यता महाअभियान तीसरे दिन भी रहा सफल
मूकनायक
कमलेश लवहात्रै छत्तीसगढ़ प्रभारी
आरंग/रायपुर, छत्तीसगढ़
भीम आर्मी भारत एकता मिशन छत्तीसगढ़ द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता महाअभियान के तीसरे दिन प्रदेश संयोजक दिनेश आजाद के नेतृत्व में रायपुर जिले के आरंग विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मुरेठी एवं ग्राम पंचायत मुनगी में व्यापक सदस्यता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान बड़ी संख्या में युवा साथियों, माता-बहनों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भीम आर्मी की विचारधारा से प्रभावित होकर संगठन की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने उपस्थित लोगों को सामाजिक न्याय, शिक्षा, समानता, संविधान एवं बहुजन समाज के अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
प्रदेश संयोजक दिनेश आजाद ने कहा कि भीम आर्मी का उद्देश्य समाज के वंचित, शोषित एवं पिछड़े वर्गों को संगठित कर उनके अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करना है। सदस्यता महाअभियान के माध्यम से गांव-गांव तक संगठन को मजबूत किया जा रहा है तथा युवाओं को सामाजिक परिवर्तन की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है।
ग्राम पंचायत मुरेठी एवं मुनगी में आयोजित कार्यक्रम को ग्रामीणों का भरपूर समर्थन मिला। स्थानीय युवाओं और महिलाओं ने संगठन की सदस्यता लेकर सामाजिक परिवर्तन और संविधान की रक्षा के संकल्प को मजबूत किया।

