मूकनायक/ दुर्गेन्द्र सम्राट ब्यूरो प्रभारी बस्ती/ उत्तर प्रदेश
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के बभनी चौराहे पर युवक आनंद की गला रेतकर की गई निर्मम हत्या के मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस ने घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है इस जघन्य हत्याकांड को लेकर पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने मामले के शीघ्र खुलासे के लिए विशेष टीम गठित की थी।
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी मेंहदावल श्री सर्वदवन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना बखिरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गिरफ्तार आरोपियों में नासिर पुत्र इन्द्रीश निवासी कुसम्हामाफी, निरहू उर्फ साकिर अली पुत्र तौआब अली निवासी कुसम्हामाफी तथा जैगम उर्फ अजमल हुसैन पुत्र शब्बीर निवासी जीवधरा शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार 19 जून 2026 को बभनी चौराहे पर युवक आनंद की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया था मृतक के पिता इन्द्रेश पुत्र जतन निवासी कोलकी चमरसन की तहरीर के आधार पर थाना बखिरा में मुकदमा संख्या 245/2026 दर्ज किया गया मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 352, 351(3) तथा एससी/एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
पुलिस द्वारा की गई विवेचना साक्ष्यों के संकलन तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद धारा 3(5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी भी की गई है पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के दौरान महत्वपूर्ण सुराग मिले जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन, पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र, जिलाधिकारी संतकबीरनगर तथा पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया था अधिकारियों ने घटना के शीघ्र एवं निष्पक्ष खुलासे के निर्देश दिए थे जिसके बाद पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।
गिरफ्तारी अभियान में थाना बखिरा के थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल रमेश मिश्रा, कांस्टेबल संजीव यादव, आरक्षी रूपांजय सिंह एवं महिला कांस्टेबल प्रियंका सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही पुलिस अधिकारियों ने टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है वहीं हत्याकांड के खुलासे के बाद मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया है

