Tuesday, September 29, 2026
HomeUncategorizedमुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के लिए आवेदन शुरूग्रामीण...

मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के लिए आवेदन शुरूग्रामीण क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों को उत्कृष्ट निजी विद्यालयों में मिलेगा प्रवेश

बलरामपुर।मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। योजना के तहत राज्य के उत्कृष्ट निजी विद्यालयों में प्रवेश हेतु लिखित चयन परीक्षा का आयोजन 26 जुलाई 2026 को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक किया जाएगा।

योजना के अंतर्गत केवल ग्रामीण क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। पात्रता के अनुसार विद्यार्थी का छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना तथा अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति वर्ग से संबंधित होना अनिवार्य है। साथ ही सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति प्रमाण पत्र होना जरूरी होगा।

अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ के मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 5वीं में नियमित अध्ययनरत हो तथा कक्षा 4वीं की परीक्षा में न्यूनतम 80 प्रतिशत अंक या समकक्ष ग्रेड प्राप्त किया हो। अभिभावक की वार्षिक आय सभी स्रोतों से 2 लाख 50 हजार रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके लिए आय प्रमाण पत्र एवं पालक का स्वघोषणा पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

योजना का लाभ केवल ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं नगर पंचायत क्षेत्र के विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को मिलेगा। नगर पालिका एवं नगर निगम क्षेत्र के विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थी योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।

इच्छुक विद्यार्थी एवं अभिभावक संबंधित विद्यालय के प्राचार्य अथवा प्रधान पाठक के पास निर्धारित आवेदन पत्र में 20 जून 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन जमा कर सकते हैं। विद्यालय प्रमुख आवश्यक दस्तावेजों सहित आवेदन 30 जून 2026 तक संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करेंगे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments