


मिरगपुर/खैरलांजी (बालाघाट)। पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मिरगपुर में कार्यरत भृत्य ललीता चौधरी के सेवानिवृत्ति अवसर पर एक गरिमामय एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। 31 मार्च 2026 को सेवानिवृत्त हुईं ललीता चौधरी ने लगभग 24 वर्षों तक शिक्षा विभाग में समर्पण, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
समारोह के दौरान विद्यालय परिवार द्वारा पुष्पहार पहनाकर एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने उनके सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनका सरल स्वभाव, अनुशासन और कार्य के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।



प्राचार्य एस.आर. बिसेन ने अपने उद्बोधन में कहा कि ललीता चौधरी ने विद्यालय को परिवार मानकर सेवा की, उनका योगदान हमेशा प्रेरणादायक रहेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे कर्मठ और ईमानदार कर्मचारी किसी भी संस्था की पहचान होते हैं।
कार्यक्रम में इनकी रही विशेष उपस्थिति
समारोह में प्राचार्य एस.आर. बिसेन, ब्रजेश नामदेव, शशिकला रंगारे, निशा गजभिये, सरिता उइके, लक्ष्मी राणा, जितेन्द्र भादूले, रीता बिसेन, उषाकिरण राहंगडाले, शैलेश मेश्राम, मनोज बोरकर, सरोज ठाकरे, जितेन्द्र सांधी, रामकिशोर पारधी, सुखवंता उपवंशी, मिथिलेश बिसेन, धरम इड़पाचे, ओमकार उइके, गीता उइके, विजय भगत, होमेश प्रकाश रंगारे, दिनेश पटले, प्रेमलाल बिसेन, चैतसिंग चौधरी, अरूण डहरवाल, राजकिरण रंगारे, शिवशंकर हरिनखेड़े, कमलेश नागपुरे, सुनंदा बुरे, दीक्षा ठाकरे, रूपा उरकुड़े, रविन्द्र उरकुड़े, रविन्द्र टेकाम, सादेश राहंगडाले, निकिता ठाकरे, कविता गजभिये, निमेश दमाहे, यदोराव पटले एवं लखनलाल लांजेवार (विकास समिति अध्यक्ष) सहित विद्यालय का समस्त शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहा।




इस अवसर पर सभी ने एक स्वर में ललीता चौधरी के स्वस्थ, सुखी एवं मंगलमय जीवन की कामना की। कार्यक्रम के अंत में उनके भाई एवं म.प्र. शिक्षक संघ बिरसा के पूर्व अध्यक्ष हेमेंद्र नेवारे ने विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त करते हुए सभी के स्नेह और सम्मान के लिए धन्यवाद दिया।
पूरे समारोह के दौरान भावुक माहौल बना रहा, जहां एक ओर विदाई की उदासी थी तो वहीं उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं की गर्माहट भी साफ महसूस की गई। विद्यालय परिवार ने कहा कि ललीता चौधरी का योगदान सदैव अनुकरणीय और प्रेरणादायक रहेगा।

