भिलाई में महात्मा फुले एवं डॉ. आम्बेडकर की संयुक्त जयंती 11, 14 व 19 अप्रैल को
मूकनायक
कमलेश लवहात्रै छत्तीसगढ़ प्रभारी
भिलाई छत्तीसगढ़
महात्मा ज्योतिबा फुले एवं डॉ. भीमराव आम्बेडकर की संयुक्त जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय बौद्ध महासभा भिलाई (पंजीयन क्र. 1119) के तत्वावधान में 11, 14 एवं 19 अप्रैल 2026 को भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी संस्था के अध्यक्ष विनोद वासनिक ने दी। कार्यक्रमों में शहर के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं शैक्षणिक संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक भाग लेंगे।
संस्था के अध्यक्ष विनोद वासनिक, उपाध्यक्ष रंजू खोब्रागड़े, महासचिव विरेन्द्र, सचिव अशोक नंदेश्वर, कोषाध्यक्ष हरिकिसन भोवते तथा लेखापाल अशोक श्यामकुंवर के नेतृत्व में आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
////11 अप्रैल को प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम////
11 अप्रैल 2026 को दोपहर 1 बजे से बच्चों एवं महिलाओं के लिए रंगोली, ड्राइंग, पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। प्रतियोगिता 8 से 15 वर्ष के बच्चों तथा 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए होगी। इस कार्यक्रम के संयोजन की जिम्मेदारी भारती खाण्डेकर और लीना वैद्य को सौंपी गई है।
शाम 6 बजे से अतिथियों का स्वागत, उद्बोधन तथा बच्चों और महिलाओं द्वारा नृत्य, गायन और नाटक की प्रस्तुति दी जाएगी तथा प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संजय गजघाटे (अपर संचालक उद्योग विभाग रायपुर), हर्ष मेश्राम (अतिरिक्त मुख्य अभियंता दुर्ग), प्रभुनाथ बैठा (अध्यक्ष छत्तीसगढ़ भोजपुरी परिषद), सीमांचल बेहरा (अध्यक्ष रोज सोसायटी सेक्टर-2), नीलम चन्ना केशवलु (प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय तेलुगू सेना), संजय शेन्द्रे (सेवानिवृत्त न्यायाधीश), तथा मोहसिन खान (फुले साहू आम्बेडकर विचार मंच, गोंदिया) उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष विनोद वासनिक करेंगे, आभार प्रदर्शन रंजू खोब्रागड़े तथा मंच संचालन विरेन्द्र करेंगे। रात्रि 8 बजे से भोजन की व्यवस्था रहेगी।
////मेधावी छात्रों का सम्मान////
संस्था द्वारा 12वीं, NIT, IIT, MBBS और CLAT जैसी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली छात्रों का सम्मान भी किया जाएगा। इसके लिए छात्रों की अंकसूची 5 अप्रैल तक महासचिव के पास जमा करने का आग्रह किया गया है।
///14 अप्रैल को भव्य रैली////
14 अप्रैल को प्रातः 9 बजे सामूहिक वंदना के साथ कार्यक्रम शुरू होगा। 9:30 बजे केक काटकर डॉ. भीमराव आम्बेडकर की जयंती मनाई जाएगी। इसके बाद 10 बजे विशाल रैली निकाली जाएगी जो डॉ. आम्बेडकर सांस्कृतिक भवन सेक्टर-6 से प्रारंभ होकर सांई बाबा मंदिर, सेक्टर-06 ए मार्केट, 7 मिलियन चौक सेक्टर-05, सेक्टर-02 भिलाई विद्यालय, सेक्टर-01 बीएसएनएल चौक होते हुए पावर हाउस स्थित बाबा साहेब आम्बेडकर चौक पर समाप्त होगी।
///19 अप्रैल को भव्य संगोष्ठी व सांस्कृतिक कार्यक्रम///
19 अप्रैल को शाम 6 बजे से संगोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महादेव कावरे (संभागीय आयुक्त रायपुर), डॉ. उदय धाबर्डे (सीएमओ एवं एचओडी बर्न यूनिट बीएसपी), आनंद निकोसे (कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग) तथा अजय गजघाटे (जीएम बीएसपी) उपस्थित रहेंगे।
मुख्य वक्ताओं में बी.एल. कुर्रे (अध्यक्ष सतनाम सेवा समिति), एम. जोनाथन (अध्यक्ष बापटिस्ट चर्च समिति), वर्षा बागड़े (अध्यक्ष बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया शाखा भिलाई), प्राज्ञा मेश्राम (एडिशनल डीएसपी), एम. आसिम बेग (अध्यक्ष भिलाई नगर मस्जिद ट्रस्ट) तथा शंभू सिंह (संपादक नेशनल दस्तक यूट्यूब चैनल) शामिल होंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद वासनिक करेंगे, आभार प्रदर्शन रंजू खोब्रागड़े तथा संचालन विरेन्द्र करेंगे।
रात्रि 9 बजे से "शाम-ए-भीमा" सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन पीयूष वासनिक (राजनांदगांव) द्वारा किया जाएगा।
////आयोजन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुड़े///
इस आयोजन में संस्था के कार्यकारिणी सदस्य सविता मेश्राम, एस.सी. गौरकर, आनंद रामटेके, देवानंद मेश्राम, ठानेन्द्र कामड़े, प्रदीप सोमकुंवर, जे.बी. पाटिल, शैलेष सुखदेवे, जालेन्द्र उके, धनंजय मेश्राम, द्वारका प्रसाद भोयर, कृष्णा बंसोड़कर, आशीष चौहान, प्रितेश पाटिल, भागवत बागडे, कीर्ति लांजेवार, राजेश गजभिये, महेन्द्र खोब्रागड़े, धीरेन्द्र धमगाये सहित कई सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
युवा प्रकोष्ठ में प्रविन्द सहारे, मनीष मेश्राम, प्रबुद्ध बांगरे, संतोष उमरीकर, भूपत बोरकर, अजय अडकने, बुद्ध प्रकाश मेश्राम, आदित्य वैद्य, सागर रामटेके, लक्ष्मीकांत बागडे, डॉ. दीक्षित भीमगड़े, रविन्द्र कामले, राजू नामवंशी, जितेन्द्र मेश्राम, सुजीत खोब्रागडे, दिनेश शिंदे, मनीष खोब्रागडे, दिव्यांशु कराळे, उमेश वानखेड़े, विकास गजमे, मनोज घोड़ेसवार, कुणाल वाल्वेकर सहित अनेक युवाओं की भागीदारी रहेगी।
महिला प्रकोष्ठ में करुणा खोब्रागड़े, सुजाता रामटेके, सुनीता सुखदेवे, बबिता नागवंशी, सीमा वासनिक, शीला बोरकर, पूनम ढोके, पुष्पा उके, लीना वैद्य, शालू दामले, लता लव्हादे, श्रद्धा खांडेकर, माधुरी बौद्ध, सारिका मेश्राम, कविता जाम्भूलकर, गीता रामटेके, वैशाली गोदानकर, श्रीद्धि पाटिल, केशर बौद्ध, प्रतिभा मंडपे, रेखा मेश्राम, बिन्दु शिंदे, मनोरमा देशपांडे, संगीता खोब्रागड़े, भारती खांडेकर भी सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं।
संस्था के सलाहकार मंडल में विनायक चौरे, भीम प्रसाद मेश्राम, अशोक उपले, राजेश साम्बले, मनोहर डोंगरे, नागरला गणवीर, डी.के. वैद्य, आशा जुल्मे, अतुल धरडे, नरेन्द्र नारनवरे शामिल हैं।
संस्था ने शहरवासियों से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर महापुरुषों के विचारों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया है।


