
5वीं में दूसरा और 8वीं में तीसरा स्थान, जिले ने रचा नया कीर्तिमान
मूकनायक / सत्यशील गोंडाने
बालाघाट
बालाघाट। मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा घोषित कक्षा 5वीं और 8वीं के परीक्षा परिणामों में बालाघाट जिले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाई है। जिले की इस उपलब्धि ने शिक्षा के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
कक्षा 5वीं के परिणामों में बालाघाट ने 99.30 प्रतिशत के शानदार प्रदर्शन के साथ प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं कक्षा 8वीं में भी 98.71 प्रतिशत परिणाम के साथ जिला तीसरे स्थान पर रहा। यह सफलता विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है।
इसी क्रम में सांदीपनी विद्यालय की छात्रा काव्या वंजारी ने 92 प्रतिशत (368 अंक) प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। लिवांशी पारधी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि चैतन्य हाड़गे और सहाना ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया।
विशेष रूप से बीजीटी मीडिया के प्रमुख यमलेश वंजारी की पुत्री काव्या वंजारी की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। उनकी मेहनत, अनुशासन और लगन अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बन गई है।
जिले की इस ऐतिहासिक सफलता पर शिक्षा विभाग, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
मूकनायक परिवार की ओर से सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं।

