पूरे क्षेत्र में छाई ख़ुशी की लहर बधाई देने वालों का लगा ताँता |
सुषमा पूंटा रोहडू | जिला शिमला के रोहड़ू तहसील के अंतर्गत पोस्ट ऑफिस लोरकोटी की रहने वाली ज्योति घाल्टा ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर अपने क्षेत्र और समाज का नाम रोशन किया है।
एक साधारण परिवार में जन्मी ज्योति बहुमुखी प्रतिभा की धनी रही है | ज्योति घाल्टा के पिता बालवीर घाल्टा पेशे से किसान है और माता संगीता घाल्टा गृहणी है। ज्योति हमारे कोली समाज की होनहार बेटी है, जिसकी इस उपलब्धि से परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
ज्योति घाल्टा की इस सफलता पर क्षेत्र के लोगों और समाज के गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ज्योति घाल्टा की यह उपलब्धि मेहनत और लगन से मिली जो की अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
वही मूकनायक समाचार पत्र के परिवार ने भी ज्योति घाल्टा और उनके परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं डी है |

