राष्ट्रीय बौद्ध महासभा द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य का प्रांतीय अधिवेशन एवं कार्यकर्ता सम्मेलन 8 मार्च को
मूकनायक
कमलेश लवहात्रै छत्तीसगढ़ प्रभारी
रायपुर छत्तीसगढ़
राष्ट्रीय बौद्ध महासभा द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य का प्रांतीय अधिवेशन एवं कार्यकर्ता सम्मेलन 8 मार्च 2026, रविवार को प्रातः 11:00 बजे आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन अग्रवाल मैरिज पैलेस, महादेव घाट रोड, न्यू रायपुरा हॉस्पिटल के सामने, रायपुर (छत्तीसगढ़) में होगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मा. धर्मप्रकाश भारतीय बौद्ध (संस्थापक/पूर्व विधायक, उ.प्र.) उपस्थित रहेंगे। मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष बी. एस. बौद्ध कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। प्रस्तावना विजय बौद्ध (राष्ट्रीय महासचिव, प्रभारी—छत्तीसगढ़, उड़ीसा, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश) द्वारा रखी जाएगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष मा. दशरथ प्रसाद अहिरवार जी करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में आसाराम बौद्ध (प्रदेश प्रभारी), डॉ. सहदेव बौद्ध (प्रदेश प्रभारी), मा. एस. एन. भारद्वाज (प्रदेश कोषाध्यक्ष), . जीवन लाल रात्रे (सदस्य ट्रस्ट परिषद) एवं उपा. रेश्मा आनंद (सम्भागीय अध्यक्ष, दुर्ग) शामिल रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन . अशोक सोनवानी द्वारा किया जाएगा।
आयोजकों ने बताया कि अधिवेशन में संगठन की मजबूती, सामाजिक जागरूकता एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
इसके अतिरिक्त 10 मार्च 2026 को सावित्रीबाई फुले के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर जनहितैषी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। धरना-प्रदर्शन के उपरांत माननीय राष्ट्रपति महोदया के नाम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष . बी. एस. बौद्ध ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से 10 मार्च के कार्यक्रम की सफलता हेतु योजनाबद्ध एवं सक्रिय तैयारी करने का आह्वान किया है।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क 9300771745, 9407984990। संपर्क कर सकते हैं।


