Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedरमजान के 19वें रोजे पर भव्य इफ्तार का आयोजन, सैकड़ों रोजेदारों ने...

रमजान के 19वें रोजे पर भव्य इफ्तार का आयोजन, सैकड़ों रोजेदारों ने बढ़ाया भाईचारे का संदेश

चूचुहियापारा वार्ड 46 में पार्षद इब्राहिम खान के नेतृत्व में हुआ सामूहिक इफ्तार व आम लंगर

बिलासपुर।पवित्र रमजान माह के अवसर पर शहर के चूचुहियापारा वार्ड क्रमांक 46 में सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की अनूठी मिसाल देखने को मिली। रमजान के 19वें रोजे पर पार्षद इब्राहिम खान के नेतृत्व में भव्य सामूहिक इफ्तार और आम लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों रोजेदारों और क्षेत्रवासियों ने शामिल होकर एकता, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया।

कार्यक्रम में रोजेदारों ने पूरे दिन का रोजा रखने के बाद सामूहिक रूप से इफ्तार किया। इफ्तार के दौरान सभी ने देश में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे की दुआ मांगी। आयोजन स्थल पर सामाजिक समरसता का माहौल देखने को मिला, जहां विभिन्न वर्गों के लोग एक साथ बैठकर इफ्तार में शामिल हुए।

इस अवसर पर पार्षद इब्राहिम खान ने कहा कि रमजान का पवित्र महीना आत्मसंयम, सेवा, त्याग और इंसानियत का संदेश देता है। इस महीने में जरूरतमंदों की सहायता करना और समाज में प्रेम व भाईचारे को बढ़ावा देना सभी की जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी सद्भाव और एकता को मजबूत करते हैं।

इफ्तार कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने इस अवसर पर समाज में शांति, सद्भाव और भाईचारे की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments