Thursday, June 11, 2026
HomeUncategorizedमहादेव ऑनलाइन सट्टा केस में ED की बड़ी कार्रवाई

महादेव ऑनलाइन सट्टा केस में ED की बड़ी कार्रवाई

रायपुर बिग ब्रेकिंग | छत्तीसगढ़
महादेव ऑनलाइन सट्टा केस में ED की बड़ी कार्रवाई
मूकनायक | स्वराज मेश्राम | रायपुर, छत्तीसगढ़
महादेव ऑनलाइन सट्टा केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1700 करोड़ रुपये की देश-विदेश में फैली संपत्तियों को अटैच किया है।
कार्रवाई के तहत दुबई और नई दिल्ली में स्थित 20 अचल संपत्तियों पर शिकंजा कसा गया है, जिनमें बुर्ज खलीफा से जुड़ी लग्जरी प्रॉपर्टी, विला और अपार्टमेंट शामिल हैं।
इस मामले में सौरभ चंद्राकर समेत उसके कई सहयोगियों की संपत्तियां जब्त की गई हैं। जांच में सामने आया है कि अवैध सट्टेबाजी से भारी मात्रा में कमाई की गई रकम को हवाला और क्रिप्टो के जरिए विदेश भेजा गया।
ED ने देशभर में 175 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की है। अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि 74 लोगों को आरोपी बनाया गया है।
प्रवर्तन निदेशालय अब इस पूरे अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को तोड़ने के लिए अपनी कार्रवाई और तेज कर रहा है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments