Thursday, June 11, 2026
Homeग्वालियरभांडेर मंडी में किसान सम्मेलन 24 को , मुख्यमंत्री मोहन यादव होंगे...

भांडेर मंडी में किसान सम्मेलन 24 को , मुख्यमंत्री मोहन यादव होंगे मुख्य अतिथि

भांडेर, 22 मार्च। कृषि उपज मंडी समिति भांडेर में 24 मार्च को भव्य किसान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम मंडी परिसर में आयोजित होगा, जिसकी तैयारियाँ प्रशासन द्वारा तेजी से पूरी की जा रही हैं।
इस सम्मेलन में भांडेर क्षेत्र सहित आसपास के जिलों से हजारों किसान शामिल होंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को शासन की विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी प्रदान करना और उन्हें आधुनिक खेती की ओर प्रेरित करना है।
सम्मेलन के दौरान किसानों को समर्थन मूल्य, फसल बीमा योजना, उन्नत कृषि तकनीकों तथा अन्य लाभकारी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही किसानों की समस्याओं और सुझावों को भी सुना जाएगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंडी प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियाँ की जा रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है, वहीं साफ-सफाई, पेयजल, बैठने की समुचित व्यवस्था, पार्किंग और यातायात नियंत्रण के लिए अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।
प्रशासन का कहना है कि कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली गई हैं।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments