Tuesday, September 29, 2026
HomeUncategorizedदुर्ग में महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन...

दुर्ग में महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन 10 मार्च को

दुर्ग में महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन 10 मार्च को

मूकनायक
कमलेश लवहात्रै छत्तीसगढ़ प्रभारी

दुर्ग छत्तीसगढ़

ज्ञानज्योति सावित्रीबाई फूले स्मृति दिवस के अवसर पर 10 मार्च 2026, मंगलवार को दुर्ग में महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन के समर्थन में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से पुराना बस स्टैंड, दुर्ग में आयोजित होगा।
इस आंदोलन का आयोजन ऑल इंडिया बुद्धिष्ट फोरम, जिला स्तरीय एवं दुर्ग, भिलाई, चरोदा और कुम्हारी के समस्त बौद्ध समाज संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। आयोजकों ने जिले के समस्त बौद्ध संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, प्रबुद्ध नागरिकों, युवाओं और समाज के सभी वर्गों से इस आंदोलन में भाग लेकर अपनी ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण के लिए एकजुट होने की अपील की है।
आयोजकों के अनुसार, महाबोधि महाविहार को महंतों, पंडों तथा गैर-बौद्ध नियंत्रण से मुक्त कराने की मांग को लेकर यह शांतिपूर्ण शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा। धरना प्रदर्शन के बाद दोपहर 2 बजे जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
आयोजकों ने समाज के लोगों से आह्वान किया है कि वे अपनी धरोहर और अस्तित्व की लड़ाई में तन-मन-धन से सहयोग करते हुए आंदोलन को सफल बनाएं। आंदोलन का मुख्य संदेश है— “अभी नहीं तो कभी नहीं और अब नहीं तो कब?”।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments