Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedईर्ष्यावश तथाकथित पत्रकार ने बुजुर्ग पर किया जानलेवा हमला, भाई के साथ...

ईर्ष्यावश तथाकथित पत्रकार ने बुजुर्ग पर किया जानलेवा हमला, भाई के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम

मूकनायक/आकाश घरडे , बालाघाट/मध्य प्रदेश

बालाघाट । तरक्की करता देख ईर्ष्या और द्वेष की भावना में एक तथाकथित पत्रकार द्वारा बुजुर्ग व्यक्ति पर जानलेवा हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना बालाघाट जिले के रामपायली थाना अंतर्गत ग्राम चीखला बांध की है, जहां आरोपी पत्रकार ने अपने भाई के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित देवराम मंडलेकर 20 जनवरी की रात गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। रात करीब 9 बजे जब वह भोजन कर रहा था, तभी तथाकथित पत्रकार पंकज मंडलेकर अपने भाई नीरज मंडलेकर के साथ वहां पहुंचा और दोनों ने मिलकर देवराम पर अचानक जानलेवा हमला कर दिया। हमले में देवराम को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।बताया जा रहा है कि पीड़ित ने कुछ माह पूर्व एक जेसीबी मशीन खरीदी थी, जिसके बाद से आरोपी पत्रकार उससे ईर्ष्या और रंजिश रखने लगा था। इसी जलन के चलते इस घटना को अंजाम दिए जाने की बात सामने आ रही है। पीड़ित देवराम मंडलेकर का आरोप है कि आरोपी के पत्रकार होने के कारण पुलिस द्वारा मामले में गंभीर धाराएं नहीं लगाई गईं और उसे लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया। वहीं, एक पत्रकार द्वारा बुजुर्ग पर किए गए इस जानलेवा हमले की घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और उन्होंने इस कृत्य की कड़ी निंदा की है।मामले में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर पंकज मंडलेकर एवं नीरज मंडलेकर के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। वहीं पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक बालाघाट से निष्पक्ष जांच कर आरोपियों पर सख्त धाराओं में कार्रवाई करने की मांग की है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments