Tuesday, September 29, 2026
HomeUncategorizedनिर्वाचन कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता पर बड़ी कार्रवाई, प्रधानपाठक और दो...

निर्वाचन कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता पर बड़ी कार्रवाई, प्रधानपाठक और दो सहायक शिक्षक निलंबित

बलौदाबाजार।अनुशासनहीनता को बढ़ावा देने, शराब पीकर विद्यालय आने, शाला समय में अनुपस्थित रहने, तथा निर्वाचन कार्य में बी.एल.ओ. की ड्यूटी लगने के बाद भी जिम्मेदारीपूर्वक कर्तव्य का निर्वहन न करने की शिकायत पर बलौदाबाजार जिले में कड़ी कार्रवाई करते हुए प्रभारी प्राचार्य और दो सहायक शिक्षकों को निलंबित किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड सिमगा अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला मोटियारीडीह में पदस्थ प्रधानपाठक उमेश कुमार वर्मा और सहायक शिक्षक (एल.बी.) संदीप कुमार साहू मद्यपान कर शाला आए और शाला समय में अनुपस्थित पाए गए। इसी प्रकार विकासखंड सिमगा अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला दर्रीपारा केसदा में पदस्थ सहायक शिक्षक (एल.बी.) मिथलेश कुमार वर्मा ने निर्वाचन कार्य में बी.एल.ओ. की ड्यूटी लगने के बाद भी कर्तव्य का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन नहीं किया।

प्रधानपाठक और शिक्षकों के इन कृत्यों को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 9 के विपरीत पाते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने उमेश कुमार वर्मा, संदीप कुमार साहू और मिथलेश कुमार वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कसडोल और पलारी निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments